• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NAAC मूल्यांकन में लविवि को मिला A++ ग्रेड, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
cm yogi, lucknow university

cm yogi congratulated lucknow university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लंबी कवायद के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (NAAC) में लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) को ए-प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसकी खबर लगते ही विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। नैक का परिणाम आते ही शिक्षक व कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई दिए। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में नित नई ऊंचाईयां छूने वाले लविवि को बधाई।

यह ग्रेड पाने वाला लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) राज्य विश्वविद्यालयों में राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है। आनंदीबेन पटेल पिछले साल से ही राज्य के विश्वविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में बेहतर करने के लिए प्रेरित करती रही हैं। उसके लिए विश्वविद्यालयों की बैठक भी लेती रही हैं। राज्यपाल ने नैक में ए-प्लस प्लस ग्रेड पाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त होना निश्चय ही गर्व की बात है। नैक द्वारा भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ समग्र व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है। इसलिए विश्वविद्यालयों को अपनी शिक्षण एवं कार्य व्यवस्था की गुणवत्ता उत्कृष्ट करने के प्रयासों को उच्चतम श्रेणी प्राप्त करने तक निरंतर जारी रखना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विगत दो वर्षों से प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षण एवं व्यवस्थाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए बृहद स्तर पर लगातार प्रयास किये हैं।

देश के लिए शहीद होने से बड़ा कोई बलिदान नहीं: सीएम योगी

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) पहले भी दो बार नैक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुका है। अपने पहले आवेदन में जब नैक द्वारा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 05 स्टार प्रदान की जाती थी। उस समय विश्वविद्यालय को चार स्टार ग्रेड प्राप्त हुआ था। दूसरी बार नैक ग्रेडिंग की ए बी सी डी श्रृंखला में विश्वविद्यालय को बी- ग्रेड प्राप्त हुआ था। अब लखनऊ विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास और तैयारियों का नतीजा रहा कि हमें अच्छी ग्रेड मिली। हम शिक्षकों व विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं व संसाधन देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। आगे भी हम सभी बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करते रहेंगे।

शुरू हुई 5G की नीलामी, अब चुटकियों में हो जाएंगे सारे काम

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के साथ ही नेशनल पीजी कॉलेज ने भी नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। यहां भी 21 व 22 जुलाई को नैक की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद मंगलवार को जारी परिणाम में कॉलेज को बी-प्लस से संतोष करना पड़ा। जबकि पिछली बार कॉलेज को ए ग्रेड मिला था। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम समीक्षा करेंगे कि कहां कमियां रह गईं और आगे उसे बेहतर करके फिर से नैक में जाएंगे।

Tags: cm yogiLucknow Newslucknow universitynaac assessment
Previous Post

मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा के 19 सांसद सस्पेंड

Next Post

ODOP के बाद अब तहसीलों में OTOP योजना लागू करने की तैयारी में योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
New Tourism Policy

ODOP के बाद अब तहसीलों में OTOP योजना लागू करने की तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें

दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ आ रही New-Gen Seltos, इस दिन होगी लॉन्च

नए लुक के साथ आ रही New-Gen Seltos, इस दिन होगी लॉन्च

30/11/2025
Union Agriculture Minister

मोदी सरकार ने रबी की फसलों के MSP में वृद्धि करने का किया फैसला

21/09/2020
roof collapsed

छत गिरने से दो की मौत, कई घायल, CM योगी ने दिये राहत और बचाव के निर्देश

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version