• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JE ने परिवार समेत जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में जूनियर इंजीनियर ने पत्नी और बेटी के साथ जहर (Poison) खा लिया। इसमें तीनों सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है।  मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया कि जेई ने एक विवादित जमीन खरीदी थी। इसके लिए 1 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था। अब जमीन के विवाद में उन्हें धमकियां मिल रहीं थीं।

नलकूप विभाग में जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार अपनी पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ जानकीपुरम में रहते थे। वो मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले थे। बुधवार को उन्होंने परिवार के साथ जहर खाया। सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके सुसाइड के बारे में बताया।

पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर घुसकर जेई और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जेई और उनकी 15 साल की बेटी प्राची की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की। मगर गीता की सांसें चल रही थीं। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नामों की तफ्तीश कर रही

शुरुआती जांच में पुलिस आर्थिक बदहाली वजह मान रही थी। मगर पुलिस को एक सुसाइड नोट मौके से मिला है। लेटर में लिखा गया कि इन लोगों से उन्हें धमकियां मिल रही थी। परिवार के सदस्यों को क्यों धमकाया जा रहा था। इसकी जांच जारी है। पुलिस अब लेटर में लिखे नामों के बारे में पता कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

नलकूप विभाग के जेई ने परिवार समेत खाया जहर, बाप-बेटी की मौत

विवादित जमीन के लिए 1 करोड़ दिए, वापस मांगने पर मिल रहीं थीं धमकियां

पुलिस तफ्तीश में सामने आया सुसाइड नोट में जिन 3 लोगों के नाम लिखे मिले हैं, उन्हीं से एक करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी। बाद में ये जमीन विवादित निकली। जेई ने अपने रुपए वापस मांगे। तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। जिससे पूरा परिवार परेशान था। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड लेटर और उसमें लिखे नाम उजागर नहीं किए हैं। ये भी देखा जा रहा है कि सुसाइड नोट में लिखे फैक्ट सही हैं या नहीं।

बेंगलुरु में स्पोर्ट इवेंट में हिस्सा लेने गया था बेटा

पुलिस जांच में सामने आया कि जेई शैलेंद्र का एक बेटा भी है। जो एक स्पोर्ट इवेंट में भाग लेने के लिए बेंगलुरु गया हुआ है। पुलिस ने उससे भी संपर्क करने का प्रयास किया है। ताकि घटना से संबंधित और सुराग भी जुटाए जा सकें। पुलिस पड़ोसियों के भी बयान दर्ज करवा रही है।

Tags: crime newsjankipuram newsLucknow Newsup news
Previous Post

यूपी में Monkeypox की दस्तक, इन जिलों में मिले 3 संदिग्ध मरीज

Next Post

युद्ध के बीच अचानक बिगड़ी पुतिन की तबीयत, सामने आया ये हेल्थ अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post

युद्ध के बीच अचानक बिगड़ी पुतिन की तबीयत, सामने आया ये हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

दुनियाभर में 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड लीक, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

07/07/2025

देश में कोरोना से 46 हजार से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार

12/08/2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.1 करोड़ के पार, 97.17 लाख मरीज रोगमुक्त

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version