• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज गरीब की झोपड़ी में ढिबरी के स्थान पर विद्युत बल्ब जल रहा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक ‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य, पावर/2047’ महोत्सव का आयोजन प्रत्येक जनपद किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज लखनऊ में अंबालिका इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉ, मोहनलालगंज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए०के० शर्मा (AK Sharma) ने बतौर मुख्य अतिथि किया। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के सहयोग से बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस का प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में देश ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। देश प्रगति के रास्ते पर ते से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बगैर पर्याप्त बिजली के कोई भी राष्ट्र व समाज आगे नहीं बढ़ सकता। जितने भी राष्ट्रों ने प्रगति की है, उसमें ऊर्जा का बहुत ही बहुमूल्य योगदान रहा है। देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए मोदी  ने 15 अगस्त, 2015 को लाल किले से गांव-गांव बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया था, जिसको उन्होंने 29 अप्रैल, 2018 को पूरा भी किया। इस दौरान देश 18500 गांवों में बिजली पहुँचायी गई। आज सुदूर गांव में भी, गरीब की झोपड़ी में भी ढिबरी के स्थान पर विद्युत बल्ब जल रहा है। इसी खुशी में यह उत्सव पूरे देश के 773 जिलों में मनाया जा रहा है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया।

ak sharma

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा की हमारा देश और समाज मोदी  का सदैव ऋणी रहेगा। आज 05 मिनट के लिए बिजली चली जाए, तो लोगों के फोन आने लगते हैं। ऐसी स्थिति बन गई है। जैसे हवा पानी के बगैर वन की कल्पना नहीं की जा सकती, उसी प्रकार बिजली के बिना भी अब रहना मुश्किल हो रहा है। इसलिए बिजली विभाग के कार्मिकों को सदैव सतर्क रहकर कार्य करना होगा। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी आवश्यकताएं बढ़ी हैं। बिजली की मांग बढ़ी है। जरूरतों को पूरा करने के लिए बिजली व्यवस्था में उत्पादन, पारेषण, क्षमता वृद्धि, उपभोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मोदी  के प्रयासों से वर्ष 2014 में जो उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी, वह बढ़कर 04 लाख मेगावाट अधिक हो गई है, जो कि हमारी मांग से 1,85,000 मेगावाट अधिक है और अब हम अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर पा रहे हैं।

उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि मोदी  के प्रयासों से विद्युत उत्पादन की इकाइयां आज अच्छा कार्य कर रही हैं। भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। ईमानदार और कर्तव्यपरायण अधिकारियों की यहां पर नियुक्ति की गई है। आज हमारा उत्पादन बढ़ा है। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक बिजली पहुंचाने के लिए विश्व की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन लाइन बनाई गई है और राष्ट्र को एकीकृत ग्रिड से जोड़ा गया है। अब कहीं पर भी बिजली का संकट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश के 1,21,000 मजरे बिजली के बगैर थे, वहां पर योगी सरकार ने पिछले 05 वर्षों में बिजली पहुंचाई और प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ घरों को भी रोशन किया। इस वर्ष योगी सरकार-2.0 में लगातार प्रचंड गर्मी से बिजली की मांग बेतहाशा बढ़ी और 11 जुलाई, 2022 को 26,504 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा किया गया। नॉनपीक डिमाण्ड भी हमारी 19,000 मेगावाट से अधिक रही, जो कि विगत 10 वर्षों के पीक डिमाण्ड के बराबर है। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा 36 प्रतिशत ज्यादा विद्युत उत्पादन किया गया। पूरे देश में कोयले का संकट होने पर भी प्रदेश पर इसका असर नहीं पड़ा। पिछले वर्ष 45 लाख मी0 टन के सापेक्ष इस वर्ष 67 लाख मी0टन कोयले की खपत विद्युत इकाइयों ने की और 21 प्रतिशत ज्यादा क्षमता से कार्य किया। उन्होंने कहा कि जो भी बिजली आपूर्ति की जा रही है, उसका पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है, इसके लिए सभी नागरिक समय से अपना बिजली बिल जमा करें। उन्होंने आने वाले समय में 24 घंटे सभी उपभोक्ताओं को बिजली देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पहली बार ऐतिहासिक कमी की है, इससे सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  मोदी  के प्रयत्नों से आज गांव-गांव बिजली पहुँची है, पहले जहां 24 घण्टे में से 08 घण्टे से ज्यादा बिजली नहीं आती थी और गांव देहातों के लोगों से बिजली बहुत दूर थी। अब सभी जगह बिजली कार्मिकों के प्रयासों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां कहीं पर भी बिजली पहंचाना मुस्किल था, ऐसे घरों व गांव-मजरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया गया है। इस अवसर पर मोहनलालगंज के विधायक  अमरेश कुमार रावत ने कहा कि योगी  के नेतृत्व में मोहनलालगंज के 87 गांव में बिजली की अपूर्ति बहाल हो पायी है।

महामहिम के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

बिजली महोत्सव को लखनऊ के जिलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल रही है। सोलर एनर् के प्रयोग में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती हुई आबादी को सुविधाएं देने एवं आर्थिक विकास के लिए बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा शहरी, ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 05 वर्षों में मध्यांचल ने 28 लाख नये उपभोक्ता जोड़ें हैं। वंचित को सरकार निःशुल्क कनेक्शन दिया है। 24 घण्टे लखनऊ वासियों को बिजली मिले इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग द्वारा तैयार की गई हर-घर बिजली योजना पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व बिजली बचत एवं सौर ऊर्जा की जानकारी के लिए नुक्कड़ का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ के जोनल अधिकारी तन्मय दत्ता, एनटीपीसी के मिलन कुमार, योगेश कुमार, ऊर्जा मंत्रालय के राघवेन्द्र के साथ गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं, संस्थान के शिक्षक व कार्मिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

सेना का लड़ाकू विमान MIG-21 क्रैश, दोनों पायलट शहीद, आधा KM तक बिखरा मलबा, Video

Next Post

लखनऊ के गर्ल्स एन सी सी कैडेटों का सैन्य कैंप का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Girls NCC Cadets

लखनऊ के गर्ल्स एन सी सी कैडेटों का सैन्य कैंप का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार : स्वाति सिंह

15/06/2021
Varanasi

स्मार्ट काशी में होने लगी पेट्रोल की बचत, सड़कों के जाल ने घटायी दूरियां

03/09/2022
JNU professor Rajiv Sijaria suspended

JNU की लाइब्रेरी में हुई तोड़फोड़ कर सुरक्षाकर्मियों को पीटा, मामला दर्ज

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version