• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
01/08/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। घर में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर पड़ोसी युवक द्वारा उससे दुष्कर्म (Rape) करने का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा प्रकरण घाटमपुर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुलिस शिकायत के बाद उसे थाने लायी और उससे समझौते के कागज में साइन करा लिया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का फॉरेंसिंक जांच के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर आउटर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की को 27 जुलाई की शाम बंधक बनाने के बाद, उससे जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां से आप बीती सुनाया। जिसके बाद उसकी मां, बेटी को लेकर थाने गई और शिकायत किया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपित को पकड़कर थाने लाई और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौते के कागज पर जबरन साइन करा लिया।

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज पीड़िता की मां उसे लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने लगी। वह बेटी को लेकर पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर के पास पहुंच गई। मामले की जानकारी होते ही रविवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने एवं फॉरेंसिक जांच कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पड़ोसी को गिरफ्तार किया तथा पीड़िता को डाॅक्टरी मुआयना के लिए ले गई।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर का कहना है कि जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराके कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

घरेलू कलह में दंपत्ति ने समाप्त कर ली अपनी इहलीला

Next Post

बीस लाख की फिरौती न मिलने पर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Next Post
murder

बीस लाख की फिरौती न मिलने पर की हत्या

यह भी पढ़ें

ग्राम प्रधानों को योगी सरकार देगी तोहफा, करा सकेंगे करोड़ों के विकास कार्य

23/11/2021
कोविड सेंटर में आग

आंध्र प्रदेश : कोविड केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 7 की मौत, कई घायल

09/08/2020
cm dhami

सीएम धामी से जय भारती के मुख्य किरदार मनमोहन तिवारी ने की भेंट

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version