• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी नागपंचमी, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
01/08/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nag Panchami

Nag Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाग पचंमी (Nagpanchami) का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. नाग पंचमी (Nagpanchami)के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं. इस दिन सांपों को दुध अर्पित किया जाता हैं. महिलाएं इस दिन अपने परिवारजनों के लिए पूजा करती हैं. सनातन धर्म में सर्पों को एक विशेष स्थान प्राप्त है. नाग देवताओं की पूजा के लिए कुछ दिनों को काफी शुभ माना जाता है जिसमें से एक श्रावण मास की पंचमी तिथि है. इस दिन नाग देवताओं की पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

नाग पंचमी (Nagpanchami) शुभ मुहूर्त

नाग पञ्चमी मंगलवार, अगस्त 2, 2022 को

नाग पञ्चमी पूजा मूहूर्त -सुबह 06 बजकर 05 से 08 बजकर 41 मिनट तक

अवधि – 02 घण्टे 36 मिनट्स

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को सुबह 05 बजकर 13 मिनट से शुरू

पञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर खत्म

नाग पञ्चमी (Nagpanchami) पूजा मन्त्र

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले.

ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः.

ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

अर्थ- इस संसार में, आकाश, स्वर्ग, झीलें, कुएं, तालाब तथा सूर्य-किरणों में निवास करने वाले सर्प, हमें आशीर्वाद दें और हम सभी आपको बार-बार नमन करते हैं.

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्.

शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥

एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्.

सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः.

तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

अर्थ-  नौ नाग देवताओं के नाम अनन्त, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, शङ्खपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक तथा कालिया हैं. अगर रोजाना सुबह नियमित रूप से इनका जप किया जाए, तो नाग देवता आपको सभी पापों से सुरक्षित रखेंगे और आपको जीवन में विजयी बनायेंगे.

नाग पंचमी (Nagpanchami) के दिन इन बातों का रखें खास ख्याल

माना जाता है कि नाग पचंमी के दिन व्रत रखना चाहिए. इस दिन नाग देवताओं की पूजा करनी चाहिए, उन्हें जल चढ़ाना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.

नाग पंचमी के दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही इस दिन लोहे के बर्तन में खाना  बनाना चाहिए.

अगर कुंडली में राहु और केतु भारी हैं तो इस दिन सांपों की पूजा जरूर करें. ध्यान रहें कि इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाते समय पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए.

नाग पंचमी के दिन उस जमीन को बिल्कुल भी नहीं खोदना चाहिए जहां सांपों का बिल हो. ना ही इस दिन सांप को मारना चाहिए. अगर आपको कहीं सांप दिख जाता है तो उसे जाने दें.

Tags: NagpanchamiNagpanchami 2022Nagpanchami dateNagpanchami muhurtNagpanchami puja
Previous Post

01 अगस्त राशिफल: महीने के पहले सप्ताह इस एक राशि में धन योग

Next Post

महीने के पहले दिन आम आदमी को राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन आम आदमी को राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

पहली ही बारिश में टपकने लगी राम मंदिर की छत, परिसर में भी हुआ जलभराव

24/06/2024
Winter

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Ratan Tata

‘साइरस मिस्त्री जैसा होगा हाल…’, Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version