• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
08/12/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम के बदलाव के साथ ही बालों (Hair) से जुड़ी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। मॉनसून के इन दिनों में देखा जाता हैं कि पसीने और नमी के कारण बालों में चिपचिपेपन की समस्या सामने आती हैं। शैम्पू के इस्तेमाल के कुछ घंटों बाद ही बाल फिर से चिपचिपे हो जाते हैं।

ये लुक में तो खराब लगते ही हैं लेकिन इसी के साथ ही जड़ों से भी कमजोर होते चले जाते हैं। अगर आपके बाल (Hair)  जरूरत से ज्यादा चिपचिपे हो रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बालो के चिपचिपेपन को दूर करते हुए इन्हें सुंदर और आकर्षक बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं बालों से एक्स्ट्रा ऑइल दूर करने वाले इन उपायों के बारे में…

नींबू का इस्तेमाल

बालों में नींबू का रस लगाने से कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं। चिपचिपे बालों की समस्या से परेशान लोग भी नींबू का रस लगाकर अपने बालों को सुंदर बना सकते हैं। इसके लिए एक मग पानी लें और उसमें एक नींबू निचोड़कर उसका रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण से अपने बालों और स्कैल्प की मसाज करें। 15-20 मिनट तक इसे यूं ही लगा रहने दें फिर बालों को सादे पानी से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों से चिपचिपाहट को हटाने के लिए बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए 1 मग में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स कर लें। बाल धोने के बाद इस मिक्स को बालों और स्कैल्प पर डाले। ऐसा करने से बालों से चिपचिपाहट दूर हो जाएगी।

दही का इस्तेमाल

बालों में स्टिकीनेस कम करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही एक नेचुर हेयर क्लिंजर और एक अच्छा हेयर कंडीशनर है। इसके साथ ही दही लगाने से स्कैल्प की त्वचा भी हेल्दी बनती है और इंफेक्शन्स और फोड़े-फुंसियों की समस्या भी कम होती है। इस्तेमाल के लिए 3-4 चम्मच दही में 2 चम्मच बेसन मिलाएं।

इसे अच्छी तरह फेंटे और गाढ़ा-क्रीमी मिश्रण तैयार करें। अब अपने बालों पर यह हेयर पैक लगाएं। ब्रश की मदद से बालों में इसे इस तरह फैलाएं कि स्कैल्प और बाल अच्छी तरह कवर हो जाएं। 25-30 मिनट तक इस हेयर पैक को बालों में लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बालों को साफ करें।

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बालों से ऑयल निकालने के लिए 2 टमाटर का रस और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाएं। फिर इसे बालों के स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshair problem
Previous Post

चुटकी भर केसर के होते हैं जादुई फायदे

Next Post

जानिए कौनसा रुद्राक्ष दूर करेगा जीवन की समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Next Post
Sawan

जानिए कौनसा रुद्राक्ष दूर करेगा जीवन की समस्याएं

यह भी पढ़ें

Body Odor

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, दूर करने के लिए करें ये उपाय

27/07/2025
Road Accident

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई रह गई सूनी, सड़क हादसे में हुई बहन की मौत

23/08/2021
corona

यूपी सरकार का दावा- 62 हजार गांव में नहीं मिला कोरोना संक्रमण

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version