• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिर्फ डिग्री हासिल कर लेने से डॉक्टर का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चिकित्सा क्षेत्र को व्यापक संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए गुरुवार को कहा कि सिर्फ डिग्री हासिल कर लेने से चिकित्सक का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता बल्कि डिग्री हासिल करने के बाद आगे विशाल संभावनाओं वाला क्षेत्र है जहां चिकित्सक समाज हित में बहुत कुछ नया कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नवनिर्मित ऑडिटोरियम व नेशनल सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च इन टोबैको कंट्रोल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर मरीज डॉक्टर के लिए शोध का भी विषय होता है। उन्होने कहा कि एक डॉक्टर यदि एक वर्ष ओपीडी में मरीजों को देखता है और मरीजों को सलाह देता है तो इसके जरिये उसे एक नया व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने डॉक्टरों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में कुछ न कुछ नया करने का भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नवाचार (इनोवेशन) और शोध ही योग्यता का आधार है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तैयार की है।

CM योगी ने आजमगढ़ को दिया 143 करोड़ का रिटर्न गिफ्ट, बोले- अब बदल रही यहां की तस्वीर

योगी ने इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लंबे समय तक अभिशाप बनी रही इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि 1977-78 में आई इस बीमारी से 40 साल में 50 हजार बच्चों की मौत हो गई, पर 40 साल में इस पर एक भी रिसर्च पेपर देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हद तो इस बात की भी रही कि जापान में इंसेफेलाइटिस के लिए वैक्सीन 1906 में बना लिया था, मगर भारत में सौ साल बाद 2006 में यह उपलब्ध हुई। उन्होंने पिछली सरकारों से मौजूदा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि कोरोना काल में महज नौ माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में दो – दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार हो गईं। यही नहीं देश मे कोरोना वैक्सीन की दो सौ करोड़ डोज दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में जब वह मुख्यमंत्री बने तो उनके सामने इंसेफलाइटिस को नियंत्रित करने की चुनौती थी। इसके पहले जब वह सांसद थे तो सदन में मुद्दे उठाते थे, सड़कों पर आंदोलन करते थे। उन्होंने कहा कि इंसेफलाइटिस पर नियुत्रण के लिये हुए निरंतर संघर्ष के कारण ही पीएम मोदी ने गोरखपुर को एम्स दिया था।

प्रदेश में सौ दिन परियोजना के तहत तेजी से काम किए जा रहे: स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा कि इंसेफलाइटिस पर नियंत्रण के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएससी और पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं तो सुदृढ़ की ही गईं और सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर 9 विभागों को एक साथ जोड़ा। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और जागरूकता के माध्यम से बचाव पक्ष को भी इलाज जितना ही महत्वपूर्ण माना।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि चार साल में ही इंसेफलाइटिस से होने वाली मौतों में 95 फीसद तक कमी आ चुकी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि दो साल कोरोना से प्रभावित नहीं होते तो इंसेफलाइटिस का पूर्ण उन्मूलन कर लिया गया होता।

Tags: cm yogiCm yogi inauguratedGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in HindiLatest News Updatetobacco control centerYogi Newsगोरखपुर ताजा समाचारगोरखपुर समाचार
Previous Post

सोने की चमक में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

Next Post

सीएम योगी ने की हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने की हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा

यह भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त में होगा ताज का दीदार

07/03/2022
prahlad singh patel

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

17/09/2020
Somavati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version