• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने की चमक में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

Writer D by Writer D
04/08/2022
in Business
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver) दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में तेजी का रुख नजर आया। सोने (Gold) की कीमत में आज अलग-अलग श्रेणी में प्रति 10 ग्राम 146 से लेकर 249 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई। जबकि चांदी (Silver) के कीमत में 289 रुपये प्रति किलो की उछाल दर्ज की गई। इस तेजी के साथ चांदी 57,598 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना (24 कैरेट) 249 रुपये की बढ़त के साथ प्रति 10 ग्राम 51,815 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 249 रुपये की बढ़त के साथ 51,815 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 248 रुपये की बढ़त के साथ 51,608 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 228 रुपये की बढ़त के साथ 47,463 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 186 रुपये की बढ़त के साथ 38,861 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 146 रुपये की बढ़त के साथ 30,312 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। दूसरी ओर चांदी ने भी आज के कारोबार में मजबूती दिखाई। चांदी ने 289 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल करके हाजिर बाजार (स्पॉट मार्केट) में 57,598 रुपये प्रति किलो का स्तर हासिल किया।

CUET UG एग्जाम स्थगित, चेक करें NTA का नोटिस

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन मार्केट में सुधार के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। इसका असर आने वाले दिनों में भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा। खासकर कुछ समय बाद भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी, जब पारंपरिक तौर पर सोने और जेवरात की मांग बढ़ जाती है।

ऐसे में भारतीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत में तेजी आने की उम्मीद की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सोना आने वाले दिनों में 52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे से भी ऊपर जा सकता है। वहीं चांदी में भी 62 हजार रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी जा सकती है।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in HindiGold and silvergold and silver on mcxGold and silver prices fallGold and silver prices fall sharplyrate of gold and silverSoftening in the price of gold and silver
Previous Post

चीन ने ताइवान सीमा पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, रद की जापान संग बैठक

Next Post

सिर्फ डिग्री हासिल कर लेने से डॉक्टर का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
cm yogi

सिर्फ डिग्री हासिल कर लेने से डॉक्टर का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
vacciantion

प्रदेश में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का नया रिकॉर्ड

24/07/2021
Earthquake

भूकंप के झटके से जबलपुर की धरती डोली, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version