• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन ने ताइवान सीमा पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, रद की जापान संग बैठक

Writer D by Writer D
04/08/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
missiles

missiles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/ ताइपे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से उपजा चीनी आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन ने ताइवान सीमा पर ताबड़तोड़ मिसाइलें (Missiles) दाग कर दबाव बनाया है। इस मसले पर जी-7 के बयान से गुस्साए चीन ने जापान के साथ प्रस्तावित विदेश मंत्री स्तरीय बैठक रद कर दी है।

चीन के भारी विरोध व धमकियों के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने मंगलवार व बुधवार को ताइवान की यात्रा की थी। इसके बाद से चीन का आक्रोश थम नहीं रहा है। चीनी सैनिकों ने ताइवान सीमा पर जमकर मिसाइलें दागीं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने 11 मिसाइलें (Missiles) दागे जाने की पुष्टि की। कहा गया कि चीन ने सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास पानी में ये मिसाइलें दागी हैं।

चीन की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि उसने नियोजित अभ्यास के तहत गुरुवार को ताइवान के पूर्वी तट के पानी पर पारंपरिक मिसाइलें (Missiles) दागी हैं। ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी पूरी होने के बाद संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हटा लिया गया है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने वाली तर्कहीन कार्रवाई करार दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने दोपहर बाद दो बजे के आसपास पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के क्षेत्रों में डोंगफेंग सीरीज की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

मुख्तार अंसारी को झटका, गाजीपुर में  पत्नी आफसा की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

इसके अलावा दुनिया में कहीं से भी ताइवान के पक्ष में बात उठना चीन को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। गुरुवार को कंबोडिया में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकक्ष के बीच एक बैठक होनी थी। इस बीच अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा और जापान की सदस्यता वाले समूह जी-7 के विदेश मंत्रियों का एक बयान सामने आया।

इस बयान में चीन से ताइवान के आसपास तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का आह्वान किया गया था। इस बयान को चीन ने अपने विरुद्ध मानते हुए नाराजगी जताई और चीन व जापान के विदेश मंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक रद करने का ऐलान कर दिया गया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ताइवान के बारे में जी-7 द्वारा दिए गए संयुक्त बयान से चीनी पक्ष बहुत नाराज है।

Tags: # world newsChinaG-7international NewsJapanmissilesTaiwan
Previous Post

CM योगी ने आजमगढ़ को दिया 143 करोड़ का रिटर्न गिफ्ट, बोले- अब बदल रही यहां की तस्वीर

Next Post

सोने की चमक में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
gold

सोने की चमक में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

यह भी पढ़ें

Case Filed

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे समेत कई पर मुकदमा दर्ज

09/02/2023

देश में रिकॉर्ड 60 हजार से अधिक कोरोनामुक्त, संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के पार

19/08/2020
Badri Kedar Stone Crusher

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित

19/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version