• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। डोर टू डोर अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम का विरोध करना पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन के भाई व भतीजे को महंगा पड़ा। इस मामले में विद्युत विभाग ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के दो भतीजों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत (Case Filed) कराया है। इस मामले में एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के नेता हसनउद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने विद्युत विभाग पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया था।

इस मामले में उपखंड पीली कोठी के जेई साविंद्र पटेल ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि, जनपद में 11केवी टेलीफोन एक्सचेंज फीडर हाईलॉस में है। डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान के तहत फीडर के क्षेत्र खांईपार में सोमवार को एसडीओ अनूप कुमार सिंह, विद्युत वितरण खंड चिल्ला रोड एसडीओ अनूप कुमार सिंह और मीटर विभाग के जेई प्रवीण कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे। पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन के सगे भतीजों मुजीबुद्दीन और वजीरूद्दीन पुत्र पूर्व एबीएसए जमीलुद्दीन के घर जांच को पहुंचे तो दोनों ने मोहल्ले के कई उपद्रवियों को बुला लिया। जिन्होंने टीम को घेर कर अभद्रता की, सरकारी दस्तावेजों को छीनने का प्रयास एवं सरकारी कार्य प्रभावित किया। इसकी जानकारी फोन पर विद्युत नगरीय वितरण खंत अधिशाषी अभियंता को दी गई। उनके मौके पर पहुंचने और पुलिस बल को बुलाने के बाद टीम वहां से निकल पाई। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

बताते चलें कि उसी दिन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन के भाई और समाजवादी पार्टी के नेता हसनउद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में खांईपार मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मोहल्ले के लोगों का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारी लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं। विभाग के पास मीटर नहीं है। जिनके घरों में मीटर नहीं लगे हैं उनसे भी वसूली की जा रही है। जबकि विभाग को मीटर लगाना चाहिए। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद विभाग के जेई द्वारा कोतवाली में मोहल्ले के लोगों पर सरकारी कार्यक्रम कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री के दो भतीजे समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत (Case Filed) करा दिया है।

इस बारे में कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि मामले में मुजीबुद्दीन और वजीरूद्दीन को नामजद और मोहल्ले के कई उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जोच में दोषी पाये जाने पर नामित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Tags: banda news
Previous Post

इव आत्महत्या मामले में तीन मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Next Post

आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Next Post
Suicide

आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

DM Savin Bansal

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

07/05/2025
Kishtwar Encounter

किश्‍तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने कुख्‍यात आतंकी जैश कमांडर सैफुल्‍लाह को घेरा

22/02/2026
CM Yogi in janta darshan

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version