• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रैंप वॉक पर उतरे 5 पुलिसकर्मी, तारीफ़ों के बीच मिली ऐसी ‘सजा’ की…

Writer D by Writer D
05/08/2022
in राष्ट्रीय
0
Ramp Walk

Ramp Walk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागपट्टिनम। तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ब्यूटी कॉन्टैस्ट में भाग लेने के बाद एक विशेष सहायक पुलिस निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि नागपट्टिनम के पुलिस अधीक्षक द्वारा तबादले का आदेश तब आया, जब पुलिसकर्मियों ने एक ब्यूटी कॉन्टैस्ट में रैंप वॉक (Ramp Walk) किया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले रविवार को एक निजी संगठन द्वारा मयिलादुथुराई जिले के सेम्बनारकोविल में एक ब्यूटी कॉन्टैस्ट का आयोजन हुआ था, जिसमें ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस याशिका आनंद चीफ गेस्ट थीं।

उन्होंने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। बता दें कि यह घटना 31 जुलाई की है, जब मायलादुथुराई स्थित एक मॉडलिंग कंपनी ने शो का आयोजन किया था, जहां रैंप वॉक करने वाले पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थे। चूंंकि, जिले में पहली बार इस तरह का कोई आयोजन हुआ था, जिसकी वजह से शो को देखने के लिएबड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

दर्शकों की डिमांड पर पुलिस ने किया रैंप वॉक  (Ramp Walk)

कंपनी ने शो के विजेताओं के लिए मॉडलिंग इंडस्ट्री में अच्छी शुरुआत की पेशकश की। यही वजह है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शो समाप्त होने के बाद आयोजकों ने पुलिस कर्मियों से केवल मनोरंजन के लिए रैंप पर चलने का अनुरोध किया। इसके बाद कर्मियों ने सहमति जताई और रैंप वॉक (Ramp Walk) किया, जो किसी के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद वायरल हो गया। इसके बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की।

BJP नेता ने दोस्त का सिर धड़ से किया अलग, पुलिस के उड़े होश

इस दौरान कहा गया कि पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में रैंप वॉक करके पुलिस की नौकरी की गरिमा को कम किया है। हालांकि, कई युवाओं ने पुलिस कर्मियों के इस काम की तारीफ की। इसके बाद नागपट्टिनम जिले के पुलिस अधीक्षक जवागर ने विशेष सहायक निरीक्षक सुब्रमण्यम सहित इन पुलिसकर्मियों (रेणुका, अश्विनी, नित्यसीला और सिवानेसन) को ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया, जो वर्तमान में सेम्बनारकोविल पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे। मैलादुथुराई जिले के पुलिस अधीक्षक एम। जवाहर ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

Tags: National newstamilnadu news
Previous Post

अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

CBSE ने जारी की कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट, यहां से डाउनलोड करें टाइम-टेबल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
पंजाब

NDA में बेटियों की शानदार सफलता, पंजाब सरकार के कोचिंग सेंटर की 17 छात्राएं सफल

13/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
Next Post
compartment exam

CBSE ने जारी की कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट, यहां से डाउनलोड करें टाइम-टेबल

यह भी पढ़ें

Aspirational City Scheme

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

26/12/2023

दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ाये जाएंगे 1400 आईसीयू बेड्स : केजरीवाल

19/11/2020
Chaitra Navratri

नवरात्रि में नौ देवियों का स्वरूप और उपासना करने से क्या-क्या मिलता है वरदान

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version