उत्तर प्रदेशक्राइमबलिया

धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

बलिया। सुदूरवर्ती थाने उभांव के फरसाटार गांव में शुक्रवार की रात एक पचास वर्षीय अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई। शनिवार को घटना की जानकारी हुई तो अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पचास वर्षीय भागीरथी राम ने रोजाना की तरह बीती रात करीब दस बजे के दरमियान खाना खाया। अत्यधिक गर्मी के कारण घर से थोड़ी दूरी पर नगरा मार्ग पर सड़क किनारे चारपाई डालकर सो गए।

शनिवार सुबह लगभग छह बजे जब उसकी पत्नी जगाने पहुंची तो खून से लथपथ पति का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगी। बदमाशों ने भागीरथी राम के गले और किडनी के पास धारदार हथियार से वारकर हत्या (Murder) कर दी है।

घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजा। एडिशनल एसपी डीपी तिवारी ने इस संबंध में बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button