• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मातम में बदली शादी की खुशियां, बेटी की डोली के साथ उठी मां की अर्थी

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
gifts

marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज के डांडा सिकंदरपुर गांव में एक मां की मौत सड़क दुर्घटना (Road Accident) में उस दिन हो गई जिस दिन उसकी बेटी की शादी (Wedding) थी। इस दुखद खबर से शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गईं।

बेटी ने मां की मौत की खबर सुनकर शादी रोकने का फैसला किया। लेकिन जब उसे याद आया कि यह शादी उसकी मां का सपना था तो उसने तय समय पर ही विधि विधान से शादी (Wedding) रचाई और ससुराल विदा हो गई। बाद में वह मायके लौटी और मां को नम आंखों से विदाई दी

जानकारी के मुताबिक, डांडा सिकंदरपुर की रहने वाली मुन्नी देवी विगत मंगलवार की शाम को विवाह से संबंधित सामान खरीद कर बैटरी रिक्शा से वापस घर को लौट रही थीं। तभी ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें ई रिक्शा पर सवार मुन्नी देवी रिक्शा समेत गिर गईं और पूरा रिक्शा मुन्नी देवी के ऊपर जा गिरा। इससे वह लहूलुहान हो गईं और उनकी मौत हो गई।

जब परिजनों को पता चला कि मुन्नी देवी की मौत हो गई तो वे रोने बिलखने लगे। लेकिन उसी दिन बेटी की शादी थी और बारात आने वाली थी। मां की मौत से आहत दुल्हन ने शादी रोकने का मन बनाया। लेकिन परिजनों और बेटी को याद आया कि उसकी मां का सपना था कि यह शादी धूमधाम से हो।

डंपर और कार में भीषण भिड़ंत, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

फिर बेटी की शादी (Wedding) तय समय पर ही विधि विधान से हुई। बेटी चाहती थी कि विदाई से पहले वह मां को आखिरी बार देख सके। लेकिन उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। इसलिए वह मां के दर्शन किए बिना ही मायके से विदा हुई। बाद में जब पोस्टमार्टम के बाद मां का शव घर लाया गया तो बेटी ससुराल से मायके लौटी और नम आंखों से मां को विदाई दी। इसके बाद महिला का दाह संस्कार किया गया।

Tags: accident newsLucknow Newsroad accidentup news
Previous Post

विराट संग अनुष्का शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Next Post

इस दिन खाते में आएगा PF के ब्याज का पैसा, EPFO ने दिया ये अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Next Post
EPFO

इस दिन खाते में आएगा PF के ब्याज का पैसा, EPFO ने दिया ये अपडेट

यह भी पढ़ें

Gopashtami

कब है गोपाष्टमी, जानें कैसे करें गाय की पूजा

31/10/2023
Fau-G

इसी महीने लॉन्च होगा PUBG Mobile की टक्कर का देसी गेम FAU-G

05/12/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

यूपी में खुलेआम सत्ता संरक्षण हो रहे हैं अपराध: अखिलेश यादव

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version