• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डंपर और कार में भीषण भिड़ंत, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
04/03/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Road Accident

Six youths died in road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में छह युवकों की मौत हो गई। सभी पलवल के कैंप इलाके के रहने वाले थे। सभी रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे, तभी युवकों की कार को क्रशर से भरे एक डंपर ने टक्कर (Collision) मार दी।

आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद भी डंपर रोकने की बजाय भगाता रहा। सभी युवक कार सहित डंपर के अगले दो पहियों के बीच में फंस गए। करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मांगर चौकी व धौज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कार से बाहर निकाले।

आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान पलवल स्थित जवाहर नगर कैंप निवासी विशाल सेठी (18), पुनीत (27), बलजीत (27), जतिन (26), संदीप (28) व आकाश उर्फ नोनी (29) के रूप में हुई है। सभी गुरुग्राम से पलवल जा रहे थे।

सभी दोस्त थे और जवाहर नगर कैंप में रहते थे। थाना धौज प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश डागर ने बताया कि वह सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और सभी युवकों के शव कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने गैस कटर व अन्य उपकरणों से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी डंपर चालक ने कार को कई मीटर तक घसीटा।

सड़क हादसे मे चाचा भतीजे की मौत

परिजनों ने बताया सभी युवक जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकले थे। मृतकों का एक दोस्त रिंकू पलवल में उनके घर के पास ही रहता है। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। दोस्त चाहते थे कि सभी गुरुग्राम में पार्टी करें लेकिन रिंकू ने जाने से मना कर दिया। इस पर सभी ने केक मंगाकर पलवल में ही पार्टी कर ली थी। इसके बाद रिंकू के अलावा सभी दोस्त कार से गुरुग्राम निकल गए।

Tags: accident newsfareedabad newsNational newsroad accident news
Previous Post

4 मार्च राशिफल: जानें अपने सितारों का हाल

Next Post

छह महीने पहले मिला नोबल शांति पुरस्कार, अब 10 साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
Ales Bialiatsky

छह महीने पहले मिला नोबल शांति पुरस्कार, अब 10 साल की कैद

यह भी पढ़ें

Akshay Kumar Wife Twinkle big Star

ट्विंकल खन्ना ने बताया- आप ये कैसे जानेंगे कि आप एक बड़े स्टार हैं

08/09/2020
Ramadan

आज नजर आया रमजान का चांद तो कल रखा जाएगा पहला रोजा

11/03/2024
Shooter of Chhenu gang

फिल्म सिटी में पुलिस मुठभेड़ में छेनू गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version