• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन खाते में आएगा PF के ब्याज का पैसा, EPFO ने दिया ये अपडेट

Writer D by Writer D
04/03/2023
in Business, Main Slider
0
EPFO

EPFO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट होल्डर इसमें जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज के इंतजार में हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के खत्म होने में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन पीएफ का ब्याज लोगों के खाते में अभी तक ट्रांसफर नहीं हुआ है। खाताधारक ट्विटर पर EPFO से शिकायत कर रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत पर EPFO ने ब्याज की राशि ट्रांसफर को करने के संबंध में जबाव दिया है। बता दें कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को 8.1 फीसदी तय किया है।

खाते में जल्द आएगी राशि

ट्विटर पर जवाब देते हुए ईपीएफओ ने कहा कि ब्याज की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चलती रहती है। ये आपके खाते में जल्दी नजर आएगी। ब्याज की रकम का पेमेंट पूरा किया जाएगा। खाताधारक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि 6.5 करोड़ लोगों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। EPFO खाताधारकों का इंतजार लगातार लंबा हो रहा है। PF Interest का पैसा बीते कुछ सालों से खाताधारकों को समय पर नहीं मिल पा रहा है।

पीएफ के नियमों में बदलाव

पीएफ के नियमों में बदलाव की बात करें तो सरकार ने 1 फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश करते हुए ईपीएफ के पैसों की निकासी को लेकर राहत देने का ऐलान किया था।  नए नियम के तहत अब PF में जमा पैसों की निकासी पर टीडीएस कटौती 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से ऐसे पीएफ खाताधारकों को फायदा होगा जिनका पैन कार्ड उनके PF Account में अपडेट नहीं है। अभी तक अगर किसी का पैन कार्ड EPFO के रिकॉर्ड में अपडेटेड नहीं है, तो उसे पैसे निकालने पर 30 फीसदी की दर से टीडीएस का भुगतान करना पड़ता था।

मातम में बदली शादी की खुशियां, बेटी की डोली के साथ उठी मां की अर्थी

मार्च 2022 में पीएफ अकाउंट में जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर को 8.5% से घटाकर 8.1% कर दिया था। यह करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले 1977-78 में ब्याज दर 8% तय की गई थी। इसके बाद से लगातार यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही। वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी ब्याज मिलता था।

सैलरी से कितनी होती है कटौती?

किसी कर्मचारी की सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती EPF अकाउंट के लिए की जाती है। एम्प्लॉयर की तरफ से एंप्लाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में, जबकि 3.67 फीसदी ईपीएफ में पहुंचता है। अपने खाते में आने वाले ब्याज के पैसों के बारे में जानकारी पाने के लिए सरकार ने कई तरह के विकल्प मुहैया कराए हैं।

Tags: EPFO ​​accountEPFO ClaimEPFO firmsEPFO interest rateEPFO Interest rate on PFEPFO latest news
Previous Post

मातम में बदली शादी की खुशियां, बेटी की डोली के साथ उठी मां की अर्थी

Next Post

सोना खरीदने और बेचने के नियमों में हुआ बदलाव, अब इस डिजिट वाले हॉलमार्क ही होंगे मान्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
gold

सोना खरीदने और बेचने के नियमों में हुआ बदलाव, अब इस डिजिट वाले हॉलमार्क ही होंगे मान्य

यह भी पढ़ें

cm yogi

देवरिया पहुंचे योगी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

26/05/2021

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार, 62 हजार से अधिक रोगमुक्त

02/09/2020
मानूसन

मानसून में रखें अपनी सेहत का खास ध्यान

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version