• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ADA: माफिया हीरालाल अग्रवाल के काले कारनामों का चिट्ठा

मुख्यमंत्री से लेकर उपाध्यक्ष और सचिव की मोहरें रखता था अपने साथ, शातिर अधिकारियों का मानसिक उत्पीडऩ करने का आदी

Writer D by Writer D
07/08/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
ADA part 1

ADA part 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। खंदारी निवासी कुख्यात शातिर माफिया हीरालाल अग्रवाल (Hiralal Agarwal) मुख्यमंत्री से लेकर आयुक्त जिलाधिकारी उपाध्यक्ष और सचिव की मोहरें अपने साथ में रखता था। पूर्व उपाध्यक्ष (Dr. Rajendra Pansia ) ने ऐसे भ्रष्टाचारी को आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) से ब्लैक लिस्ट कर जब उसके विरूद्ध एफआईआर लिखवाकर जेल भिजवा दिया तो कथित मीडिया का सहारा लेकर वह जेल के भीतर से सरकार और आलाधिकारियों को बदनाम करने का ताना-बाना बुनने लगा।

करीब 40 वर्षों से आगरा विकास प्राधिकरण में शातिर माफिया हीरालाल अग्रवाल (Hiralal Agarwal ) का एकछत्र राज्य था। उसने अपने दलालों की टीम के सहारे सरकार को करोड़ों रुपये का प्रतिवर्ष चूना लगाया। पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया (Dr. Rajendra Pansia ) ने अग्रवाल (Hiralal Agarwal) के काले कारनामों का जब अध्ययन किया तो वह दंग रह गये। उन्होंने अग्रवाल समेत उसके दलाल साथियों और सहयोगी कथित मीडियाकर्मियों को एडीए में आने से न केवल प्रतिबंधित किया बल्कि इनके गैंग का भाण्डाफोड़ कर इन शातिरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भी भिजवाया।

हीरालाल उपभोक्ता संरक्षण समिति के माध्यम से विगत 40 वर्षों उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण कराने की आड़ में आगरा विकास प्राधिकरण में अधिकारियों व कर्मचारियों पर दबाव बनाता रहा। प्राधिकरण द्वारा जब उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई तो उसके गैंग ने षडयंत्र शुरू कर दिया। जब पुलिस ने हीरालाल को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद जामा तलाशी ली तो उसके पास से प्राधिकरण की तमाम फाइलें और संवैधानिक पदों पर तैनात माननीयों व अधिकारियों की मोहरें बरामद हुईं।

एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया पर दलालों का षडयंत्र

हीरालाल ने तमाम अनपढ़ लोगों का फायदा उठाकर प्राधिकरण की सम्पत्तियों के जरिए मुख्तारनामा अपने नाम कराया। न जाने कितने लोगों को प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से आगरा विकास प्राधिकरण की थोड़ी बहुत नहीं बल्कि 28 मोहरें और 48 पत्रावलियाँ बरामद हुईं। पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने शातिर हीरालाल व उसके गैंग के खिलाफ भाण्डाफोड़ कार्रवाई के तहत सरकार के राजस्व पर डाका डालने की हिमाकत को लेकर सख्त कदम उठाये। अब जेल में बंद हीरालाल अपने कथित मीडियाकर्मी साथियों के जरिए प्राधिकरण और पूर्व उपाध्यक्ष पर फर्जी खबरों के माध्यम से कीचड़ उछलवा रहा है।

Hiralal Agarwal
Hiralal Agarwal

ज्ञातव्य है कि पूर्व उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की सम्पत्तियों पर खुलेआम डाके को रोकने के लिए अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्रवाइयाँ कीं। टीडीआई सिटी में प्लाट खरीदने पर एडीए द्वारा रोक लगाई गई। कंसट्रक्शन कंपनी दस साल के लिए ब्लैक लिस्टेड की गई। एडीए की सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को टीडीआई सिटी के चार निदेशकों के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा दस साल तक नयी योजना को स्वीकृत नहीं किया जायेगा। वहीं तमाम अवैध भवनों को ध्वस्त किया गया।

दलालों द्वारा झूठी शिकायतें कराने पर आगरा विकास प्राधिकरण संघ खफा

पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पैंसिया (Dr. Rajendra Pansia ) ने ताज नगरी में अवैध ढंग से भवन निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाइर्या की थीं। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण को नयी ऊँचाइयों पर ले जाने के ऐतिहासिक फैसले लिये जिससे हीरालाल समेत तमाम दलाल तिलमिला उठे और डॉ. पैंसिया समेत प्राधिकरण के तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों व अभियंताओं के खिलाफ झूठी शिकायतों के अंबार लगाने लगे। इन दलालों के मुँहलगे कथित मीडियाकर्मी भी इस गोलमाल में बराबर के वर्षों भागीदार रहे जो आज भी इनके समर्थन में सरकार और प्राधिकरण को बदनाम करने का अभियान छेड़े हैं। एडीएम कर्मचारी संघ झूठी शिकायतों को लेकर बुरी तरह  खफा है। संघ ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। (Part 1)

Tags: Agra Development Authorityagra newsrajendra pansiaup news
Previous Post

CWG: भारत ने महिला हॉकी में जीता कांस्य, कैप्टन सविता ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Next Post

इक्कीसवीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
cm dhami

इक्कीसवीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

swatantra dev

सनातन आस्था का अपमान सपा की पहचान: स्वतंत्र देव सिंह

16/07/2025
Census 2027

सही जनगणना से ही सुनिश्चित होगा समग्र और समावेशी विकास: मुख्यमंत्री योगी

07/05/2026

पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष किया नियुक्त

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version