• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डाक पार्सल डीसीएम कैंपर सवारी गाड़ी से भिड़ी, किसान की मौत

Writer D by Writer D
08/08/2022
in उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। राठ-हमीरपुर हाईवे में गांव के अंदर झाड़ूबाबा स्थान पर कैंपर सवारी गाड़ी में बैठते समय पीछे से आ रही बेकाबू डाक पार्सल डीसीएम ने जोरदार टक्कर (collision) मार दी। जिससे एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि कैंपर में सवार उसकी पत्नी सहित अन्य चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डाक पार्सल वाहन के चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। थाना ललपुरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हमीरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर गांव निवासी गंगा निषाद (67) की ससुराल थाना ललपुरा के पौथिया गांव में है। गंगा निषाद के साले बाबूदीन निषाद ने बताया कि बहनोई के पिता सुक्खू ने पौथिया में तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें सुक्खू के तीन बेटे होने पर गंगा को बंटवारे में एक बीघे जमीन मिली थी। रविवार को तड़के गंगा निषाद अपनी पत्नी सोमवती (62) के साथ खेत की जुताई बुवाई कराने ससुराल आया था।

रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पत्नी के साथ वापस चंदौलीतीर गांव लौट रहा था तभी पौथिया में हमीरपुर राठ हाईवे में झाडूबाबा स्थान के पास सड़क किनारे कैंपर गाड़ी में बैठने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही डाक पार्सल की डीसीएम गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंगा की मौके पर मौत हो गई।जबकि उसकी पत्नी सोमवती (62), थाना कुरारा के गांव रिठारी निवासी सोमप्रकाश (50), हमीरपुर शहर के विवेक नगर निवासी गुड्डन सिंह (40) व सरोज (56) निवासी उजनेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम खड़ी कर भाग रहे जनपद मथुरा शहर निवासी चालक किशन को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई की बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे दो पुत्र भूरा व सिपाहीलाल को छोड़ गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बेहाल हैं। उधर, हादसे की सूचना पर गांव निवासी पूर्व विधायक शिवचरन प्रजापति ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

ललपुरा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा, डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक हिरासत में है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags: accident newsHamirpur newsroad accident
Previous Post

गांजा सहित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अवैध संबंधों के शक में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
murder

अवैध संबंधों के शक में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

यह भी पढ़ें

UP ATS

जम्मू जा रहे छह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

07/05/2023
CM Yogi

नए भारत के नए उप्र में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान: सीएम योगी

26/09/2022
CM Yogi

यह अलंकरण आडवाणी के ”राष्ट्र प्रथम” की भावना का सम्मान है : सीएम योगी

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version