• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद की तर्ज पर अब विधायक खेल-कूद की प्रतियोगिता

Writer D by Writer D
08/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
MLA sports competition

MLA sports competition

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सांसद खेल कूद प्रतियोगिता की तर्ज पर प्रदेश सरकार ‘विधायक खेल-कूद प्रतियोगिता’ (MLA sports competition) शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्री परिषद की बैठक में इसके निर्देश दिए। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल ‘महाकुम्भ’ में सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से निकले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करेगी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, अच्छी ट्रेनिंग और हेल्दी डाइट उपलब्ध कराएगी। जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगताओं में हिस्सा ले सकें। इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक तरफ जहां परम्परागत खेलों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।

महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो , टेबल टेनिस, गोला फेक, ऊंची कूद, लंबी कूद, शतरंज, दौड़ ( 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर) की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा वाद-विवाद (भाषण), चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार की जा रही यूपी पुलिस

यह प्रतियोगिता प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायत, विकास खंड सहित शहरी क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं का शारीरिक विकास होने के साथ ही मानसिक विकास भी होगा। इसके अलावा प्रदेश एवं देश को विभिन्न खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ी भी मिलेंगे। साथ ही खेलो इंडिया कार्यक्रम को और बल मिलेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की मंशा है कि देश के कोने-कोने में मौजूद प्रतिभाएं उभरकर सामने आए। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2021 में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Tags: Lucknow Newsup newsUttar Pradesh News
Previous Post

फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार की जा रही यूपी पुलिस

Next Post

पास कोई मुद्दा नहीं झूठ फैला रहा है विपक्ष: ब्रजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
brajesh pathak

पास कोई मुद्दा नहीं झूठ फैला रहा है विपक्ष: ब्रजेश पाठक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: सीएम धामी

27/01/2024

10 देशों का दल महाकुम्भ का करेगा भ्रमण

15/01/2025
indian railway

Railway Recruitment 2020: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version