• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायक बनी रूर्बन मिशन योजना

Writer D by Writer D
11/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rurban Mission scheme

Rurban Mission scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने, आधारभूत सेवाओं में वृद्धि और सुव्यवस्थित रूर्बन क्लस्टरों के सृजन के लिए संचालित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना (Rurban Mission scheme) के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अब तक क्रिटिकल गैप फंड (सीजीएफ) के रूप में कुल 353.23 करोड़ रुपए का व्यय कर लिया गया है। इस मद में कुल 398.18 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेन्स) तथा भारत एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सीजीएफ को सम्मिलित करते हुए 3 चरणों मे कुल 2080.80 करोड़ की परियोजना तैयार की गई है, जिसमें कन्वर्जेन्स की धनराशि कुल 1530.45 करोड़ रुपए एवं सीजीएफ की धनराशि 553.79 करोड़ रुपए सम्मिलित है।

2017-18 में योजना का शुभारंभ

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का प्रारंभ उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017-18 में किया गया था। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना, आधारभूत सेवाओं में वृद्धि करना और सुव्यवस्थित रूर्बन कलस्टरों का सृजन करना है। रूर्बन मिशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 16 जनपद (चित्रकूट, ग़ाज़ियाबाद, कुशीनगर, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, लखनऊ, प्रयागराज, बागपत, बरेली, सोनभद्र, श्रावस्ती, वाराणसी, आगरा, बहराइच एवं महोबा) में कुल 19 रूर्बन कलस्टरों का सृजन करते हुए 193 ग्राम पंचायतों में योजना संचालित की जा रही है।

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक, विदेशों से भी आ रही डिमांड

क्लस्टर्स के अंतर्गत सीजीएफ मद में 14 कंपोनेंट क्रमशः आर्थिक कार्यकलापों से संबद्ध कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि प्रस्संकरण, कृषि सेवा, भंडारण और वेयर हाउसिंग, मोबाइल हेल्थ यूनिट, स्वच्छता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पाइप के जरिये जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, डिजिटल साक्षरता, एलपीजी गैस कनेक्शन, ग्रामीण गालियां तथा नालियां, विद्यालयों का उन्नयन, गांवों के बीच सड़क सम्पर्क एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए क्लस्टर का विकास किया जाता है।

विभिन्न विभागों द्वारा हो रहा अभिसरण

योजना के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों द्वारा पंचायती राज, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण, वन, भूमि विकास और जल संस्थान, कृषि, मत्स्य, सिंचाई, रेशम, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, बाल विकास एवं बाल पुष्टाहार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, खेल-कूद, खाद एवं रसद विभाग, नवीनीकरण ऊर्जा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन द्वारा अभिसरण (कन्वर्जेन्स) किया जा रहा है।

योजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

     क्रम संख्या   कार्य का नाम    पूर्ण

  1. संपर्क मार्ग/सीसी रोड का निर्माण 278.45
  2. सोलर स्ट्रीट लाइट 12071
  3. प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार 581
  4. स्मार्ट क्लासरूम 212
  5. आंगनबाड़ी निर्माण 486
  6. वाटर एटीएम/टीटीएसपी टैंक 85
  7. आरओ/सोलर आरओ प्लांट 164
  8. मिड-डे मील हाल 65
  9. चेक डैम का निर्माण 69
  10. बहुद्देशीय भवन/मैरिज हाल 47
  11. स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण/जीर्णोद्धार 39
  12. ओवरहेड टैंस (सप्लाई नेटवर्क) 5
Tags: Lucknow NewsRurban Mission schemeup news
Previous Post

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक

Next Post

यूपी का पर्यटन दुनिया के सामने लाएंगे ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Eco tourism

यूपी का पर्यटन दुनिया के सामने लाएंगे ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स

यह भी पढ़ें

तीन दिन के दौरे पर कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, CM योगी ने किया स्वागत

25/06/2021

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का हुआ स्वागत

18/11/2021
Ashutosh Tandon

तेज बारिश के चलते नगर मंत्री ने सभी महापौरों से की वार्ता, अधिकारियों को दिये निर्देश

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version