• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1200 करोड़ रुपए से तैयार लाइन 6 महीने से बंद, 75 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

Writer D by Writer D
13/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लापरवाही पर उप्र ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड ( UP Transmission Corporation Limited ) के 10 से ज्यादा इंजीनियर और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। 1200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 765 केवी अनपरा डी उन्नाव ट्रांसमिशन लाइन (Transmisison line) पिछले 6 महीने से बंद है।

यहां गलत कनेक्शन दे दिया गया था। जिसकी वजह से इस लाइन से बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी। इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश नियामक आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इसमें कहा गया है कि जितने भी लोग दोषी हैं उनकी जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि मामले में 10 से ज्यादा इंजीनियरों पर कार्रवाई तय है।

यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसको लेकर नियामक आयोग में प्रत्यावेदन दिया था। उसके बाद आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। अब रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने आदेश जारी किया है कि मामले में जितने भी लोग दोषी हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

75 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

लाइन खराब होने से से पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं हो पाई और विभाग को महंगी बिजली खरीदनी पड़ी। 6 रुपए यूनिट वाली बिजली 12 रुपए तक खरीदी गई और पावर कॉर्पोरेशन को करीब 75 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के बच्चे पढ़ सकेंगे बोर्डिंग स्कूल में

गलती पकड़ में आई तो अब ट्रांसमिशन सेक्शन ने लाइन बनाने वाली कंपनी ओबरा-सी बदायूं ट्रांसमिशन कंपनी को पत्र लिखा है। इसमें जल्द लाइन सही करने को कहा गया है। जिससे कि पर्याप्त सप्लाई हो सके और लाइन लॉस भी न हो।

अधिकारियों ने लाइन बनाने वाली कंपनी की गलती को देखते हुए उनको नुकसान की भरपाई करने का आदेश भी दिया है। पत्र में उनसे अब तक होने से वाले पूरे नुकसान का पैसा मांगा गया है।

1200 करोड़ रुपए से बनी लाइन 6 महीने से बंद

पावर प्लांट की बिजली आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाती है। ट्रांसमिशन लाइन से वह बिजली उपकेंद्र तक आती है। वहां से उसको उपभोक्ताओं तक भेजा जाता है। ऐसी ही एक लाइन ओबरा-सी पावर प्लांट ने निकाली गई।

इस प्लांट की बिजली निकासी के लिए 765 केवी की इस लीलो लाइन पर रिएक्टर गलत जगह पर लगा दिया गया। अब यह लाइन फरवरी से बंद कर दी गई। यह लाइन ठीक रहती तो करीब 500 मेगावाट सस्ती बिजली यूपी को मिल जाती।

Tags: Lucknow NewsUP Transmission Corporation Limiteduppcl
Previous Post

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के बच्चे पढ़ सकेंगे बोर्डिंग स्कूल में

Next Post

तिरंगे के साथ देशभक्ति में रंगे लोग, केशव प्रसाद मौर्य व एके शर्मा ने किया उत्साहवर्धन

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
AK Sharma

तिरंगे के साथ देशभक्ति में रंगे लोग, केशव प्रसाद मौर्य व एके शर्मा ने किया उत्साहवर्धन

यह भी पढ़ें

Akshay Kumar and Yami Gautam will soon be seen together on big screen

जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे अक्षय कुमार और यामी गौतम

07/06/2021

आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

20/11/2020
pm of japan

रुद्राक्ष कंवेंशन सेटंर के लोकार्पण पर जापान के PM ने वीडियो संदेश में कहा- नमस्ते..

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version