• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिरंगा मयी हुई लखनपुरी, हर तरफ देश भक्ति का जुनून

Writer D by Writer D
15/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Vidhan Bhavan

Vidhan Bhavan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा…’ के रचनाकार श्यामलाल गुप्ता पार्षद की आत्मा आज भाव विभोर हो रही होगी जब समूचे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्मारकों,घरों और सरकारी इमारतों में लहराता तिरंगा भारत की आन, बान और शान के प्रतीक चिन्ह के रूप में दुनिया को अनूठा संदेश दे रहा है।

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के गांव शहरों में आजादी के जश्न को लेकर उत्साह का समंदर हिलोंरे मारता दिखायी पड़ रहा है। इस दौरान तिरंगा यात्रायें देश भक्ति की भावना को परवान चढ़ाने के लिये उत्प्रेरक का काम कर रही हैं। हर कोई अपने घर में तिरंगा फहराने को लेकर उत्सुक दिखायी दे रहा है। घर घर में तिरंगा, वाहनो में तिरंगा, सरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा और ऐतिहासिक स्मारकों में लहराते तिरंगे ने मानो समूचे देश को एक सूत्र में पिरो दिया है।

लखनऊ विधानसभा, लोकभवन, बापू भवन, जवाहर भवन, शक्ति भवन और इंदिरा भवन समेत अधिसंख्य सरकारी इमारतों को तीन रंगों की झालरों से सजाया गया है जबकि उनकी प्राचीर पर लहराता तिरंगा अदभुद छटा बिखेर रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आगरा के कई स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग की है। आगरा के सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्मादउद्दौला, यमुनापार के चीनी का रोजा और बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी स्मारकों को तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया है।

जुमे के दिन तिरंगे से रंगी नज़र आई लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह, मुल्क से मोहब्बत का  दिया पैग़ाम | News in Hindi

पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 5 स्थानों पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जा रहा है। आगरा किला के अमर सिंह गेट से सटे बगीचे में और फतेहपुर सीकरी पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जा चुका है जबकि अन्य चार स्मारकों पर तिरंगा लगाने की तैयारियां तेजी से चल रही है। आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के अलावा सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे पर रामबाग परिसर और ताजमहल के पास में स्थित सीआईएसएफ बैरक होना में 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। यह काम 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

Lucknow airport dazzled with colors of the tricolor on the elixir of freedom

आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 50 फुट ऊंचे झंडे का विधिवत उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ मिलकर यह तिरंगा लगाया है।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह कानपुर में ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी बिठूर में संग्रहालय और किले समेत अन्य धरोहरों को विशेष रूप से सजाया गया है। इसके अलावा जेके मंदिर में तीन रंगों के फव्वारे राष्ट्र धर्म के सर्वोपरि होने का बोध करा रहे हैं।

मेरठ,इटावा,प्रयागराज और वाराणसी समेत प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के खास इंतजाम किये गये हैं।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

Next Post

15 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Next Post
Horoscope

15 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

Mohini Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत, खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार

17/05/2024
सीएम योगी आदित्यनाथ

स्वावलम्बन केंद्र के माध्यम से लोगों को स्वावलम्बी बनाने में मदद मिलेगी : योगी

24/08/2020
fact check

महिलाओं के खातों में हर महीने 2000 रुपये डाल रही मोदी सरकार

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version