Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

तिरंगा यात्रा के दौरान एक ही समुदाय के दो गुट भिडे़, मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स

लखनऊ। अशियाना थाना क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा यात्रा के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में पथराव (Clashed) की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में कर लिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ देशभक्ति के रस में सराबोर है। जगह-जगह कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आशियाना के किला चौकी से निकाली गई तिरंगा यात्रा में कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ ( clashed) गए।

दोनों तरफ से हुई मारपीट के बाद पत्थरबाजी शुरु हो गई। बवाल बढ़ता देखकर इलाके में सन्नाटा पसर गया और इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बवाल की सूचना पाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखकर उपद्रव करने वाले कुछ भाग गए तो कुछ पकड़े गए हैं। बवाल करने वाला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

लखनऊ में रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, इस इलाके में बरपाया कहर

इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को शांत करा लिया गया है। स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button