• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ट्रक रिफाइंड तेल चोरी से बेचने की फिराक में चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। गुजरात में अडानी ग्रुप के रिफाइंड तेल कारखाने से पंजाब के लुधियाना भेजे जा रहेे एक ट्रक रिफाइंड तेल को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरी से बेचने की कोशिश करते समय पुलिस ने ट्रक चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर में कंपनी की ओर से दी गयी सूचना के अाधार पर ट्रक को लगभग 40 लाख रुपये की कीमत वाले तेल सहित एक ढाबे से बरामद कर लिया गया। फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अडानी ग्रुप की कंपनी विलमार हजीरा के गुजरात में सूरत स्थित कारखाने से एक ट्रक रिफाइंड तेल लेकर लुधियाना के लिए निकला था।

समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने के बाद कंपनी ने जीपीएस के आधार पर फिरोजाबाद पुलिस को सूचित किया कि उक्त ट्रक शिकोहाबाद क्षेत्र में मौजूद हो सकता है।

पुलिस और एसओजी टीम ने इसकी तलाश कर सोमवार को थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक ढाबे पर ट्रक को माल सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक अनवर इकबाल और परिचालक अलीशान एवं दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक और परिचालक ट्रक में लदा 1080 टीन तथा 1570 कार्टून रिफाइंड तेल शहर के इन दो लोगों को बेचने की फिराक में थे।

इस ट्रक को लुधियाना ले जाने के बजाय चालक और परिचालक ने नीयत खराब होने पर रिफाइंड तेल को अपने परिचित तारिक और सोहेल को चोरी से बेचने के लिये बात पक्की कर ली और ट्रक काे यहां लाकर खड़ा कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि ये लोग पहले भी दो बार इस तरह चोरी से कंपनी का माल बेचने की वारदात कर चुके हैं।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

कलयुगी मां ने मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, एक की मौत, दो गंभीर

Next Post

मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Police Encounter

मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ट्रक ने टोल बूथ को मारी भीषण टक्कर, 19 लोगों की मौत

07/11/2021
surya kumar yadav

मैदान पर हुई कोहली से झड़प को लेकर ये बात बोले सूर्यकुमार यादव

21/11/2020
Jain Pillar Collapse

जैन मानस्तम्भ का मंच ढहा, दबकर 7 लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

28/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version