• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने दोहरायी महिला सुरक्षा और कल्याण की प्रतिबद्धता

Writer D by Writer D
15/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में छठी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया, साथ ही उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहरायी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के भीतर हर वर्ग के हितों के लिए काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ, राज्य में 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिसके तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में लगी हुई है। महिलाओं के लिए स्वरोजगार के सपने को हमारी सरकार साकार कर रही है। आज ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद को, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देकर विकास के पथ पर सिर ऊंचा करके आगे बढ़ रही हैं।

लड़कियों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “राज्य की लड़कियों को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए, प्रदेश सरकार 13 लाख से अधिक बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्रदान कर रही है। जबकि, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2 लाख बेटियों की शादी हुई है।

कार्य-संस्कृति, कर्त्तव्य परायणता व ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में बने भागीदार : नेहा शर्मा

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की प्रमुख कल्याणकारी योजना के माध्यम से राज्य में 1.70 करोड़ मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन भी प्रदान किए हैं।

योगी सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, रोजगार और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने वाली पहल के साथ सफलतापूर्वक अपने चौथे चरण में चल रहा है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की महिलाओं का उत्थान और लाभ करना है।

राज्य की 24 करोड़ से अधिक आबादी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कन्या सुमंगला योजना से अब तक उत्तर प्रदेश में 13 लाख से अधिक बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया जा चुका है।

योगी सरकार 2.o में प्रदेश की प्रमुख योजना के तहत एक लाख से अधिक नई लड़कियों को जोड़ा गया है। यह योजना प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रमुख रूप से लाभान्वित कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरे कार्यकाल में 14,085 जोड़ों का विवाह हो चुका है। अब तक कुल 2.82 लाख जोड़ों का विवाह हो चुका है और उन्हें अनुदान दिया गया है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

कार्य-संस्कृति, कर्त्तव्य परायणता व ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में बने भागीदार : नेहा शर्मा

Next Post

कभी उपेक्षित रहा बुंदेलखंड अब बनेगा यूपी के विकास का आधार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

13/05/2025
Boat
उत्तर प्रदेश

नाव पलटने से 7 लोग डूबे, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

13/05/2025
Building construction and development bye-laws- 2025
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में 30 मई तक लागू होगी भवन निर्माण और विकास उपविधि- 2025

12/05/2025
CM Yogi reviewed the ongoing projects in Varanasi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गौ तस्करों पर और तेजी से कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

12/05/2025
CM Fellow
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार कर रहे हैं, सीएम फेलो

12/05/2025
Next Post
Bundelkhand

कभी उपेक्षित रहा बुंदेलखंड अब बनेगा यूपी के विकास का आधार

यह भी पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

20/10/2021
Class of 83 'trailer released

बॉबी देओल ‘क्लास ऑफ 83’ का ट्रेलर हुआ रिलिज, सलमान खान ने किया ये ट्वीट

08/08/2020

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमफिल और पीएचडी के लिए एक प्रवेश परीक्षा

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version