• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुल्हाड़ी से काटकर किसान की हत्या

Writer D by Writer D
18/08/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कनिकपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह करीब 7 बजे थाने शिकायत करने जा रहे एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या (Murder) कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र समेत आधा दर्जन लोगों पर लगाया गया है, जोकि फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश करते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम कनिकपुर निवासी सुनील कुमार ने थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 16 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजे उसकी बहन अपने घर से खेतों की तरफ जा रही थी, तभी गांव के निवासी अनुज पुत्र रमेश द्वारा छेड़खानी की गई।

इसकी शिकायत करने के लिए वादी अपने पिता खरग सिंह, मां संजीवनीदेवी उर्फ संजीवनवती व बहन गुरुमाला, भाई सुधाकर के साथ 17 अगस्त 2022 को सुबह करीब 7 बजे बागवाला थाने जा रहा था। जैसे ही वादी परिजनों के साथ गांव के निवासी जागन सिंह के खेत के पास पहुंचा, तभी गांव का निवासी अवेधश पुत्र रामदत्त, नवीन व श्रीकृष्ण पुत्रगण रामप्रसाद, रमेश पुत्र गंगाराम, रवि और यतेन्द्र पुत्रगण रमेश अपने हाथों में लाठी, डंडा, नाजायज असलाह एवं फरसा लेकर वहां आ गए और गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम लोग हमरी शिकायत थाने में करोगे, आज देखते हैं, तुम्हें कौन बचाएगा।

वादी पक्ष ने गालियों का विरोध किया तभी नामजद लोगों ने लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी, फरसा व नाजायज असलाहों से वादी व उसके पिता, मां, बहन, भाई पर प्रहार कर दिया, जिससे पिता खरग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुधाकर, मां संजीवन, बहन गुरूमाला को भी चोटें आईं। चीख- पुकार सुन अवनीश पुत्र छोटेसिंह, रजत पुत्र धर्मपाल, कौशलेन्द्र पुत्र राजपाल व अन्य गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।

इन लोगों को देख आरोपी फायरिंग करते हुए गांव की तरफ चले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के पुत्र सुनील द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लोग हाथ नहीं लगे।

Tags: crime newsetah newsmurder
Previous Post

तीन वर्ष पूर्व दुष्कर्म मामले में आरोपी को 12 साल का कारावास

Next Post

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
Arrested

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

आईसीसी रैंकिंग ICC rankings

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले, राहुल-विराट एक-एक पायदान बढ़े

09/12/2020
garlic oil

फेस पर करें लहसुन का इस्तेमाल, आएगा गज़ब का निखार

05/03/2025
Arrested

हाईस्कूल की छात्राओं को पीटने का आरोपी प्रिसिंपल हिरासत में

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version