• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोर को पकड़ने गई यूपी पुलिस को कुत्ते से कटवाया, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
18/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, बिहार
0
UP Police

UP Police team got bitten by a dog

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/कानपुर। पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के गोपालनगर में चोरी मामले में आरोपित संजय अग्रवाल उर्फ संजय गुप्ता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने पहुंची उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल के जीआरपीएफ के दारोगा अब्बास हैदर व अन्य पुलिसकर्मियों (UP Police) पर जानलेवा हमला किया गया। यूपी पुलिस की टीम को एक कमरे में बंद कर मारपीट की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जर्मन शेफर्ड ब्रीड के कुत्ते से कटवाया गया। मारपीट के दौरान दारोगा के अलावा दो अन्य जीआरपी के सिपाही को हल्की चोट आयी है। दारोगा के साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह भाग निकले और अपनी जान बचायी। बाद में जख्मी दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपित को ले जाते वक्त भी पुलिस पर रोड़ेबाजी की गई।

यूपी के दारोगा अब्बास ने बताया कि उनके साथ दो सिपाही ललन सिंह व एक अन्य फुलवारीशरीफ के गोपाल नगर में चोरी मामले में छापेमारी करने गए थे। स्थानीय पुलिस भी साथ में थी। आरोपित के घर को मंगलवार की रात सत्यापित कर लिया गया था। बुधवार की दोपहर जब पुलिस आरोपित संजय अग्रवाल उर्फ संजय गुप्ता के घर पहुंची तो वह उसी जगह था। पुलिस ने जैसे ही संजय को पकड़ा, उसके घर में मौजूद आठ से दस लोगों ने हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपित को उसके घरवालों ने छुड़ा लिया। आरोपित संजय की पत्नी ने रोड़ेबाजी कर दी, जिससे दारोगा का सिर फट गया। संजय के बेटे सन्नी ने कुत्ते को पुलिसवालों पर छोड़ दिया। कुत्ते ने दारोगा के पैर में काटा। संजय मूल रूप से खुसरूपुर का रहने वाला है।

भाग रहे आरोपित को अन्य पुलिसकर्मियों ने बगल के घर की छत पर पानी टंकी के पास पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस संजय को थाना ले आयी। लेकिन पीछे से उसकी पत्नी और बेटा वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या था मामला :

यूपी के कानपुर सेंट्रल के जीआरपीएफ के दारोगा के मुताबिक बीते पांच जून को पटना से दिल्ली जाने वाली मगध ट्रेन के एसी सेकेंड से मुकेश पांडेय दिल्ली जा रहे थे। वे अपने ससुराल आरा शादी में आये हुए थे। मुकेश का बैग लेकर संजय कानपुर में उतर गया था। उसमें नगद समेत जेवरात मिलाकर 12 लाख रुपये के सामान थे। इस मामले में पीड़ित ने जीआरपीएफ कानपुर सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। सीसीटीवी कैमरे में बैग लेकर संजय को उतरते देखा गया।

छानबीन में पता चला कि बैग ले जाने वाला रंजन कुमार श्रीवास्तव गैंग का सदस्य संजय अग्रवाल है। रंजन का गैंग कई राज्यों में ट्रेन में लूटपाट, चोरी व अन्य घटनाओं को अंजाम देता है। गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। संजय का पूरा परिवार पहले भी जेल जा चुका है। संजय सिकंदराबाद, मध्यप्रदेश, मुंबई, झारखंड समेत कई राज्यों से जेल जा चुका है।

मोदी सरकार का डिजिटल स्ट्राइक, 8 यूट्यूब चैनल किए ब्लॉक

पांच जून को संजय ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसके साथ गोपी अग्रवाल भी था। दोनों ने टिकट में अपना पता मिथिला कॉलोनी, नासरीगंज, दानापुर दे रखा था। यह पता संजय के भाई सुनील का है। सुनील भी कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घटना के दिन उसने पटना से कानपुर व कानपुर से भुवनेश्वर का टिकट लिया था। लेकिन कानपुर के बाद वह पटना आ गया और भुवनेश्वर के टिकट को रद्द करवा दिया।

Tags: kanpur grp policekanpur newsNational newspatna newsup newsup police
Previous Post

मोदी सरकार का डिजिटल स्ट्राइक, 8 यूट्यूब चैनल किए ब्लॉक

Next Post

इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Next Post
CM Dhami

इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Paush Maas

इस दिन से शुरू हो रहा पौष माह, जानें क्या करें और क्या नहीं?

25/11/2025
foreign reserve

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा कोष, भारतीय खजाने में कैद इतने डॉलर..

11/09/2021
Twin Towers

Twin Towers ढहाने के लिए अंतिम निरीक्षण

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version