• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलेरिया की रोकथाम के लिए बरतें सावधानियां, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें नागरिक

Writer D by Writer D
22/04/2024
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Malaria

Malaria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। गर्मी के मौसम में मलेरिया (Malaria)  व डेंगू जैसी बीमारी न फैलने पाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तन्मयता से स्वास्थ्य सुरक्षात्मक कदम उठा रहा हैं। आमजन को मलेरिया व अन्य वाटर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी को सजग एवं जागरूक किया जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब बदलते गर्मी के मौसम में मलेरिया (Malaria) व डेंगू जैसी बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में जिला प्रशासन की टीमें भावना के साथ कार्य करेगी। नगर निगमों के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों तथा डीडीपीओ को ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया से बचाव की दिशा में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मलेरिया (Malaria) उन्मूलन की दिशा में उठाए सार्थक कदम

उन्होंने बताया कि जिलों में ब्रीडिंग चेकर, फील्ड वर्कर द्वारा घर-घर जाकर मलेरिया उन्मूलन संबंधी मच्छर के लार्वा की ब्रीडिंग की जांच की जा रही है। इसके अलावा गांवों में तालाबों व जोहड़ो में गम्बुजिया मछली भी छोड़ी जा रही है जो मच्छरों को पनपने नहीं देती। मलेरिया (Malaria) उन्मूलन की सभी टीमें ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिड़काव कर रही हैं जिससे मच्छर का लार्वा खत्म हो सके और जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति पर पूर्ण रूप से रोक लग सके।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी को एकत्र न होने दें। मच्छर ठहरे हुए पानी मे अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया (Malaria) व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी होती है। इसलिए नागरिक सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राइ डे के रूप मे मनाएं। इस दिन घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगड़क़र साफ करें और फ्रिज की ट्रे के पानी को जरूर साफ करें। क्योंकि फ्रिज की ट्रे के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की उत्पत्ति होती है।

उन्होंने बताया कि कुलर, पुराने टायर, फूलदान, पानी एकत्रित होने वाले सभी बर्तनों इत्यादि को समय-समय पर चैक करें ताकि उसमें पानी खड़ा न हो और इसमें मच्छर पैदा न होने पाएं। नागरिक रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर के काटने से बचा जा सके।

मलेरिया (Malaria) के शुरुआती लक्षणों में तेज ठंड के साथ बुखार आना, सिर दर्द होना व उल्टियों का आना है। इसलिए कोई भी बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच कराएं और अगर मलेरिया जांच में पाया जाता है तो स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में उसका 14 दिन का इलाज कराएं।

Tags: harayana newsmalariaNational news
Previous Post

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

Next Post

मस्जिद के बाहर आतंकियों ने की फायरिंग, सैनिक के भाई की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Next Post
Terrorists

मस्जिद के बाहर आतंकियों ने की फायरिंग, सैनिक के भाई की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा तय: CM साय

07/03/2025

दिल्ली में महंगे हाेटलों में बनाये गये कोरोना केंद्र होंगे बंद : अरविंद केजरीवाल

29/07/2020
Akhil Mishra

‘थ्री इडियट्स’ के इस एक्टर की हादसे में दर्दनाक मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version