• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर पहली बार रात में दर्शन देंगे रामलला, जानें दरबार खुलने का वक़्त

Writer D by Writer D
19/08/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। 19 अगस्त की रात यानी आज एक बार फिर अयोध्या में भगवान श्री रामलला (Ramlala) का दरबार 1 घंटे के लिए खोला जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के अधिकारी मौजूद होंगे और रामलला के पुजारी भव्य आरती पूजन भी करेंगे। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव रामलला (Ramlala) के गर्भ गृह में मनाया जाएगा।

भगवान कृष्ण का जन्म देर रात 12 बजे हुआ था और आज भी उसी परंपरा के तहत मठ मंदिरों में भगवान के उत्सव को मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव वैसे तो मथुरा और वृंदावन में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इसको अयोध्या में भी बड़े ही उत्साह से मनाया जाएगा।

अगर शरीर पर हैं कान्हा के ये निशान, तो बेहद लकी होते हैं ऐसे लोग 

अयोध्या के सैकड़ों मंदिरों में भगवान के जन्म के दौरान प्रतीकात्मक रूप में जन्म कराए जाने के साथ भव्य आरती और पूजन का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई जगहों पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियों के भी आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। वहीं राम जन्मभूमि परिसर में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

12:30 पर बन्द कर दिए जाएंगे कपाट

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी राम जन्मभूमि में भी मनाई जाएगी। शाम को श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के बाद शाम की आरती के बाद बन्द कर दिया जाएगा। फिर रात लगभग 11:30 बजे रामलला (Ramlala) के अस्थाई मंदिर को खोला जाएगा। इस दौरान विधि विधान पूर्वक आरती पूजन के बाद फिर 12:30 पर बन्द कर दिया जाएगा। वहीं कहा कि जिस तरह भगवान श्री राम लला का जन्म उत्सव मनाते हैं। उसी तरह से विशेषकर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मनाया जाता है। भगवान राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं। दोनों की पूजन दर्शन का विधान एक जैसा है। इसलिए हम दोनों जन्मतिथि चैत्र रामनवमी कृष्ण जन्माष्टमी प्रत्येक वर्ष मनाते हैं। इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाएंगे।

भव्य आरती के बाद भोग भी लगाया जाएगा

इस दौरान 1500 किलो चार प्रकार की पंजीरी, 40 लीटर पंचामृत, 15 किलो पेड़ा और 20 किलो फल का भोग लगाया जाएगा। 19 अगस्त की रात में भगवान का जन्मोत्सव होगा भव्य आरती के बाद भोग भी लगाया जाएगा। वहीं इस दौरान मौजूद सुरक्षा के अधिकारी व कर्मचारियों को इसका प्रसाद बांटा जाएगा। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी भी श्रद्धालु के शामिल होने की अनुमति नहीं है। इसलिए श्रद्धालुओं को भी इसका प्रसाद मंदिर खुलने के बाद बांटा जाएगा।

Tags: ayodhya newsjanmashtamijanmashtami 2022Ramlalaup news
Previous Post

आइसक्रीम खिलाने के बहाने दो बच्चियों को ले गया युवक, एक का मिला शव

Next Post

सीएम योगी ने बलिया को दी मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने बलिया को दी मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

यह भी पढ़ें

fire safety officers

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

17/04/2025
AK Sharma

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

11/02/2023

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version