• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से और मुख्यमंत्री के प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने के संकल्प और विजन से तथा प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप एक बहुत ही सफल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई है।

योगी सरकार की सुशासन की व्यवस्था तथा प्रधानमंत्री की वैश्विक छवि के कारण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में 32.92 लाख करोड़ का इतना भारी भरकम निवेश प्रदेश में आया है, जिसमें सभी देशी विदेशी निवेशकों, उद्योगपतियों, व्यापारियों ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर जो अभूतपूर्व रुचि दिखाई है, आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, संसाधनों और रोजगार में अभूतपूर्व वृद्धि होगी और हमारा प्रदेश भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा विकास की गंगा प्रवाहित होगी।

AK Sharma

एके शर्मा  (AK Sharma) ने आज अपरान्ह 11:00 बजे से ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बीआईपी लाउंज में देश विदेश से आए और ऊर्जा,अक्षय ऊर्जा तथा नगरी विकास में रुचि दिखाने और एमओयू करने वाले लगभग 50 निवेशकों से  B2B मुलाकात की। डेलिगेशन के साथ अलग-अलग मुलाकात कर उनके प्रोजेक्ट, इरादो समस्याओं, सुझावो और एमओयू को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उर्जा,अक्षय ऊर्जा,नगरी विकास, बायो एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सिटी ट्रांसपोर्ट, स्मार्ट मीटरिंग, वेस्ट मैटेरियल एनर्जी, ग्रीन एनर्जी, बायोफिजिकल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,इंफ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में 8:30 लाख करोड़ से अधिक के हुए निवेश को धरातल पर उतारने के लिए चर्चा की।

AK Sharma

उन्होंने निवेशकों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और प्रदेश सरकार की निवेश को लेकर नीतियों पर तथा सोलर एनर्जी पॉलिसी और बायो एनर्जी पॉलिसी पर निवेशकों को दी गई सुविधाओं पर चर्चा की।

AK Sharma

उन्होंने  (AK Sharma) कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में 7.30 लाख करोड़ का निवेश आया है। इसी प्रकार नगर विकास क्षेत्र में भी 1.50 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है।

AK Sharma

एके शर्मा  (AK Sharma) इस दौरान इंडो कनाडा, यूके, यूएई के डेलिगेशन के साथ  डॉ जेनिस दरबारी हॉनरेरी काउंसिल जनरल माउंटएग्रो इन इंडिया, फ्रेंच कार्बन कंपनी के सीईओ मिस्टर पॉल विलियम्स, मोदी होल्डिंग  के डायरेक्टर डॉ सुमन तोमर, कौसिस ग्रुप के सीटीओ आशीष, थापलियाल, ओपेरा एनर्जी के मिस्टर कृष्णा, लिंकन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ श्रीकृष्णा बनर्जी, फ्रूट ट्यूंस के सीईओ मिस्टर प्रताप सिलवान, वर्ल्ड ट्रेड इन्वेस्टमेंट इंडिया चैप्टर के डायरेक्टर डॉ अब्दुल रफीक, इन्वेस्टमेंट इंडिया के सीईओ, डिक्की,आईएसीसी के मुकेश सिंह, ब्लूस्टोन के मोहित चंदानी, लुलु के डायरेक्टर, कट्विन वर्ड के हरजोत सिंह, आईपीएफ आदि निवेशकों से मिले। उन्होंने सभी निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को लेकर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

Tags: ak sharmagis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

Next Post

GIS: अयोध्या, काशी, मथुरा की भूमि ने सदियों से दिखाई राह: सिंधिया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
Alleged brutality against BKU leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav
उत्तर प्रदेश

पहले मुझे गोली मारो, फिर इनका एनकाउंटर करो—SSP पर BKU नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

22/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

जयंत पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक, जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश : मायावती

22/08/2026
Next Post
Jyotiraditya Scindia

GIS: अयोध्या, काशी, मथुरा की भूमि ने सदियों से दिखाई राह: सिंधिया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

एक्सप्रेस-वे एवं हाइवे के किनारे शराब की दुकानें बिल्कुल न हो: मुख्यमंत्री

02/03/2025
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कुछ इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, फैंस ने किया ट्रोल

25/12/2020
ATS commando centre

योगी सरकार की पहल, फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version