• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को GIS-23 से पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़े नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। भारत में नीदरलैंड के उच्चायुक्त मार्टिन वेन डेन बर्ग के नेतृत्व में आए डच प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से उत्तर प्रदेश में अपने निवेश के अनुभव साझा किए। वहीं सीएम योगी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने नीदरलैंड सरकार को आभार ज्ञापित करते हुए कहा पार्टनर कंट्री के तौर पर GIS-23 से नीदरलैंड के जुड़ने से हमारी सहभागिता और मजबूत होगी। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था आगे बढ़ेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में व्याप्त असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास देश की 11 प्रतिशत भूमि है, लेकिन हम भारत के बीस प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं। फूड प्रोसेसिंग में उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे अच्छा केंद्र है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमने प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में 23 लाख हेक्टेयर भूमि की अतिरिक्त सिंचन क्षमता को बढ़ाया है। गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में देश में नंबर एक हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, अच्छी कनेक्टिविटी और निर्बाध विद्युत की उपलब्धता से उत्तर प्रदेश में निवेश का अच्छा माहौल बना है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेहतर करने के लिए एफडीआर तकनीक को अपनाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसे देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। 5 एक्सप्रेस-वे के माध्यम से हमने प्रदेश के सभी हिस्सों को जोड़ा है। हमारी इंटर स्टेट कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है। आज उत्तर प्रदेश से किसी भी राज्य में जाना और आना बहुत आसान और सुविधाजनक है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि यहां निवेश करने वाली कम्पनियों का निवेश सुरक्षित रहेगा और हमारी सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

नीदरलैंड की और कम्पनियां उत्तर प्रदेश में निवेश को इच्छुक हैं: उच्चायुक्त मार्टिन वेन डेन बर्ग

नीदरलैंड के उच्चायुक्त मार्टिन वेन डेन बर्ग ने जीआईएस-23 के आयोजन पर मुख्यमंत्री जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निवेशक सम्मेलन बहुत ही प्रभावी है। यह सम्मेलन निवेशकों को यूपी में निवेश करने के लिए आकर्षित करने में सफल रहा है। डच कम्पनियों के प्रतिनिधियों से परिचय कराते हुए नीदरलैंड के उच्चायुक्त ने कहा कि खाद्य, ऊर्जा, मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की कम्पनियों को सरकार की तरफ से मिले सहयोग पर मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाले समय में नीदरलैंड की और कम्पनियां उत्तर प्रदेश में निवेश को इच्छुक हैं।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

Next Post

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
AK Sharma

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

murder

लापता चेयरमैन पति की गला घोटकर हत्या कर नहर में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार

13/10/2020
Shri Ram-Sita

प्रोफेसर ने श्रीराम-सीता की जगह लगाई अपनी और पत्नी की तस्वीर, छात्रों ने लिया विरोध

15/02/2022
Arrested

फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

30/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version