• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुदरत का कहर: परिवार के आठ लोगों की मौत, मां से लिपटे मिले बच्चों के शव

Writer D by Writer D
21/08/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Flood

died in flood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुल्लू। हिमाचल में बारिश का कहर बरकरार है। बारिश के कारण आई बाढ़ (Flood) से मंडी जिले के काशन इलाके में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जिस घर में 8 लोगों की मौत हुई, पुलिस ने उसे जब शव निकालने के लिए तोड़ा तो उनकी आंखें नम हो गईं। बेड पर मृत पड़ी मां बच्चों को सीने से लगाए हुई थी। यह मंजर देखकर हर कोई रोने लगा। हालांकि, पुलिस ने लोगों को वहां जाने से रोक दिया।

मंडी के डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले में कई जगहों पर बारिश (Rain) और भूस्खलन (Landslide) के कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काशन इलाके में जब परिवार पर कहर टूटा तो चारों ओर लैंडस्लाइड होने के कारण रेस्क्यू टीम समय पर उन तक नहीं पहुंच पाई। गांव वालों ने भी परिवार को बचाने की कोशिश की। लेकिन कोई भी उन्हें नहीं बचा पाया।

फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में गांव के प्रधान खेम सिंह और उनके छोटे भाई का परिवार शामिल है। जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के कारण उनके घर पर मलबा गिर गया। इससे घर में मौजूद 8 जिंदगियां मलबे में ही दफन हो गईं।

हिमाचल में सैलाब का कहर, पानी के बहाव में ढह गया रेलवे पुल

घटना शुक्रवार रात 2 बजे झड़ोंन गांव की है। घर में उस समय प्रधान खेम सिंह, पत्नी, बच्चे, उनकी भाभी, भाई के दो बच्चे और उनकी ससुर मौजूद थे। बेड पर गहरी नींद सोए बच्चों समेत 8 लोगों को कुदरती कहर ने ऐसे दबा दिया कि उन्हें शायद यह सोचने का भी मौका नहीं मिला होगा कि उनके साथ यह हुआ तो हुआ क्या।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय प्रधान खेम सिंह का भाई झाबे राम सेब की ठेकेदारी के लिए कुल्लू गया हुआ था। जबकि, उनके माता-पिता बकरियों को लेकर सिराज क्षेत्र गए हुए थे।

झड़ोंन गांव में हुई इस घटना का भयावह मंजर देख हर किसी की आंखे भर आईं। प्रशासनिक अमला मलबे में दबे शवों को खोजने में जुटा था तो सैकड़ों लोगों की आंखों को यह इंतजार था कि मलबे में दबे सभी लोग शायद सुरक्षित निकलें। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सुबह 3 बजे से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दोपहर 1 बजे खत्म होने के बाद बिस्तर पर पड़े शव बारी-बारी से मलबे के बीच से निकाले गए।

आसमान से बरसती आफत, भारी बारिश में 6 की मौत 15 लापता

पहले प्रधान खेम सिंह के भाई की पत्नी और बच्चों के शव मिले। फिर प्रधान और उनकी पत्नी का शव मिला। इसके बाद प्रधान के दो बेटों मिले और अंत में प्रधान के ससुर का शव मलबे में दबा मिला। 8 लोगों की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ गांव वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें, जयराम सरकार के कार्यकाल के दौरान ही स्यांज से अलग होकर काशन पंचायत बनी थी। इसका पहला चुनाव खेम सिंह ने लड़ा था और वह काशन पंचायत के पहले प्रधान बने थे।

Tags: Cloud burst himachalcloud burst mandihimachal weather updatelandslide himachalnature's havoc in himachalpanchayat pradhan family died
Previous Post

राजू श्रीवास्तव की हालत क्रिटिकल, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी अपडेट

Next Post

राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले- अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Next Post
Rakesh Tikait

राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले- अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाए जनप्रतिनिधि- मुख्यमंत्री

20/09/2025
Mulayam Singh

गंगा में समाहित हुए मुलायम सिंह, अखिलेश यादव ने हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन

17/10/2022
AK Sharma

विद्युत विभाग नये कनेक्शन प्रक्रिया को बनाएं और सरल: एके शर्मा

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version