• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा के डीएम का चश्मा छीनकर ले गया बंदर, दो फ्रूटी देकर मिला वापस

Writer D by Writer D
21/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
DM of Mathura

DM of Mathura

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। 20 से ज्यादा पुलिसवालों के बीच में वृंदावन का एक बंदर कलेक्टर साहब ( DM of Mathura) का चश्मा छीनकर ऊंची जगह जा बैठा। पहले जिलाधिकारी और फिर पुलिस वालों ने बंदर से चश्मा वापस लेने की काफी कोशिश की। मगर, बंदर किसी भी हालत में चश्मा वापस करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पास की एक दुकान से फ्रूटी मंगाई गई। यह देख कर बंदर पास आया और फ्रूटी लेकर चश्मा वापस कर भाग गया। इस तरह 5 मिनट बाद जिलाधिकारी को उनका चश्मा वापस मिल पाया।

रविवार दोपहर बांके बिहार मंदिर में हुए हादसे की जानकारी लेने पहुंचे थे जिलाधिकारी मथुरा नवनीत चहल ( DM of Mathura) बांके बिहार मंदिर में हुए हादसे के बाद घटना की जानकारी लेने वृंदावन पहुंचे थे। उनके साथ एसएसपी अभिषेक यादव और अन्य अफसर भी थे। डीएम एसएसपी राधा बल्लभ मंदिर के पास से रास्तों को देखते हुए जा रहे थे।

इसी दौरान जिलाधिकारी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह पुलिसकर्मियों के बीच से निकल कर दूसरी तरफ जाकर बात करने लगे। इसी बीच एक बंदर आया और उनका चश्मा लेकर भाग गया। जिलाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों ने बंदर से चश्मा बरामद करने की काफी कोशिश की। बंदर को खान-पान से लेकर हर तरह का लालच दिया गया, लेकिन उसने चश्मा नहीं छोड़ा। चार पुलिसकर्मी उसके पीछे लगाए गए।

बांके बिहारी मंदिर में घटना के जांच के आदेश, 15 दिन में योगी सरकार को कमेटी देगी रिपोर्ट

उसके बाद दुकान से दो फ्रूटी मंगाई गई। एक पुलिसकर्मी हाथ में फ्रूटी लेकर उसकी तरफ आगे बढ़ा। यह देखकर बंदर नीचे आया। उसके हाथ से फ्रूटी ली और चश्मा छोड़कर वापस भाग गया। चश्मा मिलने के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल (DM Navneet Chahal) के साथ चल रहे लोगों ने कहा कि सर आज तो यह खबर बन गई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पहले भी दो बार यहां के बंदर चश्मा ले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या से निजात के लिए उपाय तलाशे जा रहे हैं।

Tags: DM Navneet Singh ChahalDM of Mathuramathura newsup newsvirandavan news
Previous Post

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज़’ महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Next Post

तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Textile Park

लखनऊ-हरदोई सीमा पर बन रहे पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क को मिल रही रफ्तार

16/12/2025

सीबीएसई अब देगा 45 साल तक का डुप्लीटकेट अंक पत्र या प्रमाण पत्र

07/09/2020
cm yogi

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला है यूपी का परसेप्शन: सीएम योगी

11/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version