• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ-हरदोई सीमा पर बन रहे पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क को मिल रही रफ्तार

Writer D by Writer D
16/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Textile Park

Textile Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को देश का प्रमुख वस्त्र एवं परिधान हब बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में लखनऊ-हरदोई सीमा पर विकसित किए जा रहे एक हजार एकड़ के पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क (Textile Park) का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। योगी सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ पूरा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय कर रही है।

योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा पार्क में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पीएम मित्र पार्क (Textile Park) की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कार्य दो चरणों में संचालित है। पहले चरण में आईआईएम लखनऊ से रायथा अंडरपास (बाहरी रिंग रोड) तक 8.40 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से 6.2 किमी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस चरण की कुल लागत 409.39 करोड़ रुपये है, जिसमें से 206.95 करोड़ रुपये की निधि का आवंटन किया जा चुका है।दूसरे चरण में रायथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क तक 14.28 किमी सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है।

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) में बाउंड्री वॉल का कार्य 73 प्रतिशत, ऑफिस स्पेस के नवीनीकरण का कार्य 55 प्रतिशत तथा गेट कॉम्प्लेक्स का कार्य 20 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं, पार्क के भीतर 132 केवी रिसीविंग सब-स्टेशन और 26 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए एलओआई जारी कर दिया गया है।

जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी योगी सरकार की ठोस पहल दिखाई दे रही है। एसटीपी दौलतगंज (8+8 एमएलडी) से पीएम मित्र पार्क के भीतर तृतीयक उपचार संयंत्र (टीटीपी) का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा गोमती नदी से 8.25 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 458.50 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि उपलब्ध कराई गई है।

योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीएम मित्र पार्क (Textile Park) परियोजना के बाउंड्री वॉल, गेट कॉम्प्लेक्स और ऑफिस बिल्डिंग के नवीनीकरण का कार्य 31 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। यह परियोजना न केवल प्रदेश में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र निवेश मानचित्र पर एक मजबूत पहचान भी दिलाएगी।

Tags: lucknow ews
Previous Post

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : गो माता को ठंड से बचाएंगे स्पेशल इको-थर्मल कंबल

Next Post

OMG! इस फोन की स्क्रीन टूटी तो खर्च होंगे 1 लाख से ज्यादा, इतने में आ जाता है नया iPhone

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
Next Post
Galaxy Z TriFold

OMG! इस फोन की स्क्रीन टूटी तो खर्च होंगे 1 लाख से ज्यादा, इतने में आ जाता है नया iPhone

यह भी पढ़ें

De Tan

फेस पर न करें इनका इस्तेमाल, स्किन को होगा नुकसान

18/08/2025
poisonous liquor

प्रतापगढ़: जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, SO समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

15/03/2021
AKTU

एकेटीयू में पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी 172 केन्द्रों पर

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version