• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स भी 664 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
22/08/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार 5 सप्ताह तक तेजी बनाए रखने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बिकवाली के दबाव में लगातार गिरकर कारोबार कर रहे हैं। मुनाफावसूली के कारण हो रही बिकवाली की वजह से शेयर बाजार में अभी तक 1 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ चुकी है।

शुरुआती कारोबार (Share Market) में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। बाजार के दिग्गज शेयरों में से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और टाटा कंस्ट्रक्शन के शेयरों में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से तेजी बनी हुई है। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल, डिवीज लेबोरेट्री, कोटक महिंद्रा बैंक, ओएनजीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर बिकवाली के दबाव में गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 285.07 अंक की कमजोरी के साथ 59,361.08 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही बाजार में तेज बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता चला गया। खरीदारों ने सुबह 10 बजे के करीब एक बार बाजार को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था सेंसेक्स मामूली रूप से सुधरने के बाद दोबारा गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 2 घंटे का कारोबार होने के बाद 11:15 बजे सेंसेक्स 664.75 अंक की कमजोरी के साथ 58,981.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गर्ल फ्रेंड के साथ रोमांस करते पकड़े गए ‘आशिक’ बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 75.55 अंक टूट कर 17,682.90 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी भी तेजी के साथ लुढ़कता चला गया। बाजार को संभालने की कोशिश में हुई खरीदारी के सपोर्ट से शुरुआती 45 मिनट के कारोबार के बाद निफ्टी की स्थिति में कुछ देर के लिए सुधार होता हुआ नजर आया। थोड़ी ही देर बाद बाजार पर एक बार फिर बिकवालों का कब्जा हो गया और निफ्टी दोबारा नीचे गिरने लगा। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 2 घंटे का कारोबार होने के बाद 11:15 बजे निफ्टी 205.30 अंक की गिरावट के साथ 17,553.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में भी आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 284.01 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,362.14 अंक के स्तर पर था। निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 108.30 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 17,676.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

‘AAP’ तोड़कर बीजेपी में आ जाओ, खत्म हो जाएंगे केस, सिसोदिया का दावा

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 651.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,646.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 198.05 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरकर 17,758.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

गर्ल फ्रेंड के साथ रोमांस करते पकड़े गए ‘आशिक’ बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित

Next Post

महिला सिविल जज के साथ छेड़छाड़ करने वाला वकील गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Next Post
Lawyer arrested

महिला सिविल जज के साथ छेड़छाड़ करने वाला वकील गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

राकेश टिकैत की दो टूक, कहा- चाहे कर्फ्यू हो या लॉकडाउन किसान आंदोलन चालू रहेगा

07/04/2021
rupee

रुपये ने बनाया गिरावट का नया रिकॉर्ड, डॉलर के मुकाबले 82.50 तक लुढ़कने की आशंका

08/07/2022
CM Yogi

वीरता के साथ अब विकास का भी इतिहास रच रहा बुंदेलखंड

03/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version