• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… जेल में पढ़ाई नहीं होती, जेल जाने के लिए दसवीं के छात्र ने कर दिया दोस्त का कत्ल

Writer D by Writer D
23/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। 10वीं के छात्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था और वह महीने में दस दिन स्कूल भी नहीं जाता था। पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ऐसी करतूत कर डाली कि जिसने भी सुना, वही सकते में आ गया। इस छात्र में पड़ोस के बच्चे की इसलिए हत्या (Murder) कर दी कि उसे स्कूल ना जाना पड़े।

क्योंकि, उसने सुना था कि जेल में पढ़ाई नहीं होती। पड़ोसी दोस्त की हत्या (Murder) के बाद वह खुद ही पुलिस चौकी पर पहुंच गया। जब उसने पुलिस को हत्या की बात बताई तो पहले किसी को विश्वास नहीं हुआ। जब मृत छात्र का शव मिला तब जाकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया।

ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के ननकागढ़ी गांव की है। यहां 16 साल के दसवीं के छात्र ने आठवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त नीरज कुमार (13) की हत्या (Murder) कर दी। सोमवार शाम को गला दबाकर हत्या करने के बाद वह खुद गार्डन एंक्लेव पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिसवालों से कहा कि उसे जेल भेज दो, वह पढ़ना नहीं चाहता है। पहले तो पुलिस को उस पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसकी बताई गई जगह पर नीरज का शव मिला तो पुलिसवाले चौंक गए।

रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी भांजा गिरफ्तार

उसने पूछताछ में बताया कि पहले बात करते-करते अचानक से नीरज का गला दबाया और फिर कांच की बोतल से गला काटने की कोशिश की। इसके बाद उसे हिला-डुलाकर देखा. मौत हो जाने की पुष्टि के बाद ही वह वहां से गया। नीरज और आरोपी के घर पड़ोस में हैं। दोनों साथ खेलने जाते थे। आरोपी से पूछताछ के हवाले से एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया, उसे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था। परिवार के लोग दबाव बनाकर भेज देते थे, लेकिन वहां उसका मन नहीं लगता था।

पुलिस के मुताबिक, वह पढ़ाई में कमजोर था, अंक बहुत कम आते थे। महीने में दस से ज्यादा छुट्टी कर लेता था। उसने बताया है कि उसने कई जगह सुना कि जेल में पढ़ाई नहीं होती है। इसी से यह सोच लिया कि अगर वह जेल चला जाए तो पढ़ाई से छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद वह जेल जाने के तरीके सोचने लगा। उसे लगा कि हत्या के जुर्म में जेल में लंबे समय रहेगा। इसलिए यह वारदात की। उसे आज मंगलवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Tags: crime newsghaziabad newsmurder
Previous Post

आठ घंटे में चार बार भूकंप के झटकों से डोली घाटी, इतनी रही तीव्रता

Next Post

लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए चलाए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
Next Post
Lumpy Virus

लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए चलाए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्मी को दस साल की सजा

18/03/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Large Corona Vaccine Prices

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़े कोरोना वैक्सीन के दाम

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version