• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

Writer D by Writer D
27/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yuva Yojana

CM Yuva Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva Yojana) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। अमेठी जिले के जगापुर क्षेत्र की रहने वाली रूपाली देवी की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर मिला आर्थिक सहयोग छोटे व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

ग्राम पंचायत से मिली जानकारी, खुला कारोबार विस्तार का रास्ता

रूपाली देवी बताती हैं कि उनके परिवार में कुल छह सदस्य हैं। परिवार लंबे समय से ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ा था और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखता था लेकिन सीमित संसाधनों और पूंजी की कमी के कारण कारोबार का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) की जानकारी मिली। योजना के बारे में विस्तार से जानने के बाद उन्होंने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और आवश्यक औपचारिकताओं में लगभग दो से तीन महीने का समय लगा। इसके बाद जनवरी 2026 में बैंक के माध्यम से उन्हें 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसने उनके पारिवारिक व्यवसाय को नई दिशा देने का काम किया।

5 लाख रुपये के ऋण से मिला कारोबार को नया विस्तार

ऋण प्राप्त होने के बाद परिवार ने अपने ऑटोमोबाइल व्यवसाय को नए स्तर पर विकसित करने की योजना बनाई। प्राप्त धनराशि से आवश्यक उपकरण, मशीनें और ऑटो पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई तथा उनके पारिवारिक व्यवसाय ‘परमजीत ऑटो पार्ट्स एवं ऑटो गैरेज’ को व्यवस्थित रूप से विकसित किया गया। वर्तमान में गैरेज का संचालन रूपाली देवी और उनके पति परमजीत द्वारा किया जा रहा है। यहां दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग, मरम्मत और ऑटो पार्ट्स की बिक्री की जाती है। बेहतर सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान लगातार मजबूत हुई है।

कुछ ही महीनों में कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

रूपाली देवी बताती हैं कि ऋण मिलने के बाद कारोबार में तेजी से वृद्धि हुई। पहले जहां सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का दायरा छोटा था, वहीं अब ग्राहकों की संख्या और काम दोनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ‘परमजीत ऑटो पार्ट्स एवं ऑटो गैरेज’ का मासिक टर्नओवर लगभग 2 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कारोबार को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी मिला है।

स्वरोजगार ने बढ़ाया आत्मविश्वास, परिवार को मिली नई पहचान

रूपाली देवी का कहना है कि सीएम-युवा योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं थी। इस सहयोग ने न केवल कारोबार को विस्तार दिया, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर भी प्रदान किया। उनका मानना है कि यदि युवाओं और छोटे उद्यमियों को सही समय पर वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने सपनों को आसानी से साकार कर सकते हैं। आज उनका परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर सृजित करने वाला बनाना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान इसी सोच को धरातल पर उतार रहा है। रूपाली देवी और उनका परिवार इस बात का उदाहरण हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी बनती हैं।

सीएम-युवा योजना से खुल रहे स्वरोजगार के नए द्वार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। रूपाली देवी और उनके परिवार की यह सफलता कहानी बताती है कि मेहनत, संकल्प और सरकारी सहयोग मिल जाए तो आत्मनिर्भरता का सपना साकार किया जा सकता है।

Tags: CM Yuva Yojana
Previous Post

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

Next Post

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

यह भी पढ़ें

up election

UP Election: भाजपा-सपा में हैं कांटे का मुकाबला, बसपा-कांग्रेस भी दे रही जबरदस्त टक्कर

19/02/2022

गाइड बनकर राह दिखाएगा ‘काशी यात्रा डॉट कॉम’ ऐप

31/01/2024
CM Dhami reached Malagram on Harela

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version