• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश बना अराजक प्रदेश: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
23/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश बन गया है। यहां अपराधी बेलगाम है, प्रशासन नाकाम है और जनता से किए गए भाजपा सरकार के वादे खोखले और जनता को धोखे में रखने वाले हैं। लोग असुरक्षा में जी रहे हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था सुधारने के लम्बे चौड़े बयान दिए थे। आज भी वह यह कहते नहीं थकते कि भाजपा सरकार में बेटियां सड़क पर सुरक्षित निकल रही है। शुरू में उन्होंने रोमियों स्क्वाड और मिशन शक्ति के भी खूब विज्ञापन छपवाए थे। लेकिन हकीकत में उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के अपराधों में पहले नम्बर पर है।

उन्होने कहा कि सड़कों पर सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व बेटियों के लिए काल बन रहे हैं। फतेहपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अयोध्या में महिला साध्वी को महंत बनने से रोकने और जान से मारने की धमकी भाजपाई दे रहे है। मेरठ के रोहटा गांव में बेटे के सामने ही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई।

पुस्तक समीक्षा “वो खाली बेंच”

महिला सशक्तीकरण का मजाक यह है कि रोज ही महिलाएं अपमानित और उत्पीड़न का शिकार हो रही है। कई भाजपा नेताओं के भी नाम दुष्कर्म के मामले में सामने आए हैं। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रोज घट रही है। क्या भाजपा सरकार का यही रामराज्य है।

भाजपा राज पूरी तरह अंधेर राज में बदल गया है। सच बात तो यह है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। कानून व्यवस्था पर शासन-प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। अपराधी बेखौफ हैं और जनता भय और आतंक में जीने को मजबूर है। लोकसभा चुनाव 2024 का सबको इंतजार है। अब सब अपने मताधिकार से भाजपा की अहंकारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का पक्का मन बना चुके है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

पुस्तक समीक्षा “वो खाली बेंच”

Next Post

कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 12 झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post
Fire

कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 12 झुलसे

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh police was fully alert on Paush Purnima

एकता का महाकुंभ: पुलिस बनी मददगार, विनम्रता से जीता दिल

13/01/2025
smriti van

इस जिले के 693 गॉव में बनेगा स्मृति वन, अपनो की याद में लोग लगाएंगे पौधे

09/07/2021
akhilesh yadav

55 दिन बाद आजम को जेल भेजने पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सरकार पर बोला हमला

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version