• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ के कार्यों जल्द पूरा करें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या जिले में चल रहे धमार्थ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहे श्रीराम जन्मभूमि कारिडोर की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अयोध्या के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनेज के कार्य में तेजी लाएं और बिजली के तारों को यथाशीघ्र अंडरग्राउंड करें। उन्होंने लता मंगेशकर चौक के कार्य में तेजी लाने और अयोध्या को सोलर सिटी बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

सरकारी आवास पर देर शाम आहूत बैठक में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाले तीनों मार्गों के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सहादतगंज नया घाट मार्ग से सुग्रीव किला होते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाले ‘जन्मभूमि पथ’ के कार्य को मार्च तक पूरा करें। ऐसे ही उन्होंने फैजाबाद-अयोध्या मुख्य मार्ग से हुनमान गढ़ी होते हुए जन्मभूमि तक जाने वाले ‘भक्ति पथ’ को अक्तूबर तक और सहादतगंज से नयाघाट जाने वाले ‘राम पथ’ तक के कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) अयोध्या में बन रही चार पार्किंग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्किंग किसी भी शहर की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग में कोई समस्या न हो, इसलिए टेढी बाजार पूर्वी दिशा, टेढी बाजार पश्चिमी दिशा, कौशलेश कुंज और अमानीगंज पार्किंग के कार्यों को समय से पूरा करें।

Tags: cm yogiLucknow Newsram mandir nirman
Previous Post

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

Next Post

UKSSSC की परीक्षा रद्द, सीएम धामी ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

De-Tan
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

30/06/2026
OBC
उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

29/06/2026
Environmental Protection
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट

29/06/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Next Post
UKSSSC

UKSSSC की परीक्षा रद्द, सीएम धामी ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Arrested

युवती को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका था शव, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार

20/11/2022
Loot

 सर्राफ से लाखों की लूट, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

07/06/2022

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, दो जुड़वा बेटों की मौत

07/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version