• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा विनय कुमार पर रेप का केस दर्ज

Writer D by Writer D
28/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पांच साल से एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप (Rape) करने वाले दरोगा विनय कुमार (Vinay Kumar) के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज (Case Register) कर लिया है। 05 महीने से दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर रेप पीड़िता पुलिस थानों के चक्कर लगा रही थी।

शनिवार को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवती की शिकायत पर करीब 05 महीने पहले ही आरोपी दरोगा को सस्पेंड किया जा चुका है।

कुशीनगर के कप्तानगंज की रहने वाली एक युवती ने चौरीचौरा थाने पर तैनात रहे दरोगा विनय कुमार के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि दरोगा विनय कुमार ने कप्तानगंज थाना में तैनाती के दौरान अपने को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद पिछले 05 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती का आरोप है, जब उसने दरोगा पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। उसकी तसल्ली के लिए उसने कप्तानगंज के एक मन्दिर में शादी भी कर ली। साथ ही बाद में सामाजिक रूप से शादी करने का वादा भी किया। बाद में युवती को पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनो में काफी विवाद होने लगा।

युवती का आरोप है, इस दौरान वह दो बार प्रेगनेंट भी हुई, लेकिन दरोगा ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। दरोगा जहां भी तैनात रहा, वहां पर वह उसे बतौर पत्नी अपने साथ में रखता था। वह लोगों से उसे अपनी पत्नी ही बताता रहा। चौरीचौरा थाने में तैनाती के दौरान दरोगा और युवती के बीच विवाद हुआ तो युवती ने जहर खाकर और ट्रेन से कटकर खुदकुशी की कोशिश भी कर चुकी है। लेकिन दरोगा ने इलाज और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

पांच महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी पीड़िता

पीड़िता अपनी पीड़ा को लेकर पिछ्ले पांच महीने से चक्कर काट रही थी, लेकिन इसकी बात की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ लगभग 05 महीने पहले चौरीचौरा थाना पहुंची थी और आरोपी दरोगा की शिकायत की थी। बावजूद इसके पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की।

बाद में जब मामला तूल पकड़ा तो तत्कालीन एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने दरोगा विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया था। इधर, बीते शुक्रवार को युवती ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। अब एसएसपी ने दरोगा विनय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी दरोगा की तलाश कर रही है।

Tags: crime newsgorakhpur news
Previous Post

पुलिस ने दो करोड़ से अधिक की शराब को किया नष्ट

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा-साले गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
Next Post
arrested

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा-साले गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

UP Transport Corporation

परिवहन निगम कमांड सेंटर से 24X7 मिलेगी सुविधा

07/01/2025
shot to dead

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

21/11/2020
Nose Ring

चेहरे के हिसाब से पहने नोज रिंग, खूबसूरती में होगा इजाफा

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version