• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, बेटे अब्बास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सोमवार को अवैध हथियार के मामले में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इस केस में अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की तरफ से याचिका दायर की गई थी।

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। हाल ही में एक स्पेशल कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर मऊ से विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी भी बाहुबली नेता हैं।

मुख्तार अंसारी के बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित है। अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने यूपी में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही पंजाब और राजस्थान में भी धरपकड़ की कोशिश की। विधायक/सांसद की स्पेशल कोर्ट ने 14 जुलाई को अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

चार महीने में पूरा हो कृष्ण जन्मभूमि का सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर लखनऊ पुलिस को बगैर बताए शस्त्र लाइसेंस नई दिल्ली ट्रांसफर कराने का आरोप है। इसी को लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उस पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी कर कई शस्त्र लेने का भी आरोप है। अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को शस्त्र लाइसेंस को लेकर एक मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने धारा 467, 468, 471, 420 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

एमपी/एमएलए कोर्ट की ओर से अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने के बाद लखनऊ पुलिस ने अब्बास के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। दरअसल, शनिवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में पहुंची लखनऊ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पहले मुनादी कराई। इसके बाद अब्बास के आवास पर भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा किया था।

Tags: Abbas Ansaricrime newsLucknow Newsmau newsMukhtar Ansari
Previous Post

मुकेश अंबानी ने किया Jio 5G का ऐलान, इस दिन से मिलेगी सर्विस

Next Post

इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Next Post
J&K High Court

इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक सैलरी

यह भी पढ़ें

yogi wishes

CM योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

20/07/2021
नाइजेरियन गिरफ्तार

महिला शिक्षका से लाखों रुपए ठगने के आरोप में चार नाइजेरियन गिरफ्तार

16/10/2020
Stone pelting on police team

अवैध मदरसा तोड़ने गई टीम पर पथराव, शहर में लगा कर्फ्यू

08/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version