• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्टर KRK हुआ गिरफ्तार, एयरपोर्ट से पकड़ा गया

Writer D by Writer D
30/08/2022
in मनोरंजन
0
Kamal R Khan

KRK

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके (KRK) को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

कमाल आर खान (KRK)  अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कमाल आर खान (KRK)  को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। उसे आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान (KRK) के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। केआरके (KRK)  पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आज सुबह 11 बजे कमाल आर खान को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा

राहुल कनाल ने कहा- मेरी शिकायत पर कमाल आर खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के इस एक्शन का मैं वेलकम करता हूं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स करता है और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करता है। इस तरह का बर्ताव समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उसे गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है।

विवादित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं KRK

ये पहली बार नहीं है जब कमाल आर खान (KRK)  अपने किसी ट्वीट को लेकर मुश्किलों में फंसे हैं। वे अक्सर विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कमाल आर खान बेबाकी से बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं। वे अपने ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान को बुरा-भला बोल चुके हैं।

कानूनी पचड़े में पहले भी फंस चुके हैं केआरके

बता दें कि केआरके (KRK) पहले भी अपने ट्वीट को लेकर मानहान‍ि के कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने उनपर मानहान‍ि का केस किया था। दरअसल, केआरके ने सलमान की फिल्म राधे का निगेट‍िव रिव्यू किया था और साथ में उन्होंने सलमान पर पर्सनल अटैक भी किया था। इस कारण सलमान ने केआरके के ख‍िलाफ कानूनी कार्यवाई की थी। सलमान के अलावा एक्टर मनोज बाजपेयी भी एक अपमानजनक ट्वीट के कारण केआरके के खिलाफ एक्शन ले चुके हैं।

कमाल आर खान कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। साल 2005 में आई ‘सितम’ से केआरके ने बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने लो बजट की कई सारी भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम किया।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newskrk
Previous Post

योगी सरकार ने बंद कर दी एक और योजना, गरीब बेटियों को उठाना पड़ेगा नुकसान

Next Post

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Adani Group

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Terrorist Nadeem

सहारनपुर से ATS ने आतंकी को किया गिरफ्तार, नुपुर शर्मा को मारने का मिला था टास्क

12/08/2022
akhilesh yadav

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version