• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़

Writer D by Writer D
30/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow airport

Lucknow airport security

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lucknow airport ) की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ किया जायेगा। इसके अलावा हवाई अड्डे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पहुंच मार्गो के कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा ताकि हवाई अड्डे पर आने जाने के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में मद्द मिल सकें।

अपर मुख्य सचिव, गृह एवं एरोड्रोम कमेटी (Aerodrome Committe) के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी (Avneesh Awasthi) की अध्यक्षता में आज कमाण्ड सेण्टर लोक भवन में सम्पन्न एक उच्च स्तरीय बैठक में उक्त जानकारी दी गई। बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ किये जाने हेतु जरूरी अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण स्थापित किये जाने की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है।

अवस्थी ने कहा कि हवाई अड्डे (Lucknow airport ) को जोड़ने वाली सड़क को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कियसा जाये तथा इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाय ताकि आवागमन प्रभावित न हो सके। हवाई अड्डे को कानपुर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये गये है। हवाई अड्डे पर तीसरे टर्मिनल के निर्माण में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इस कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता तथा उसके लिए बजट आदि का आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किये जाने के लिये कहा गया है।

बदलने वाला है Indian Navy का ‘ध्वज’, पीएम मोदी करेंगे नए निशान का अनावरण

हवाई अड्डे पर आने वाली घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रदेश के प्रयागराज, जयपुर, देहरादून व भोपाल आदि की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाये जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हवाई अड्डे पर जहाजों के आवागमन की व्यवस्था कोविड काल के बाद पूर्व की भांति किये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पिछले 6 मास में हवाई अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों की स्थिति की भी जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाधिकारी, लखनऊ, सूर्यपाल गंगवार, विशेष सचिव, गृह राकेश कुमार मालपानी के अलावा एरोड्रोम कमेटी के प्रतिनिधिगण, सीआईएसएफ, एसआईटी, इंटेलिजेंस, पुलिस की सुरक्षा शाखा आदि के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: avneesh awsthiLucknow Newslucknow-airport
Previous Post

कस्टोडियल डेथ के मामले में यूपी बन गया नम्बर वन: अखिलेश यादव

Next Post

केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

यह भी पढ़ें

Dead Body

फांसी पर लटकता मिला लापता छात्र का शव

19/09/2022
Akhilesh Yadav

कुछ लोग चले गए 2000 की नोटों की तरह, अखिलेश ने पार्टी छोड़ने वालों पर कसा तंज

25/07/2023

जबरदस्त फीचर्स के साथ OnePlus 9 RT Joint Edition स्मार्टफोन जल्द होगा लांच

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version