• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने बदला अंदाज, नए तेवर के साथ मिशन-2024 के लिए संभाला मोर्चा

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा 111 विधायकों के साथ भले ही मुख्य विपक्षी दल हो, लेकिन 2024 की चुनावी राह उसके लिए काफी मुश्किल भरी है। शिवपाल यादव से लेकर ओम प्रकाश राजभर तक अलग हो चुके हैं तो आजमगढ़ और रामपुर सीटें भी हाथ से निकल गई हैं। इस बात को बाखूबी समझते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चाल और अंदाज ही नहीं बल्कि अपने मोहरे और दांव भी बदल दिए हैं। बीजेपी के फॉर्मूले से बीजेपी को मात देने की कवायद में अखिलेश यादव इन दिनों जुट गए हैं।

मिशन-2024 में जुटी सपा

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भले ही करीब 20 महीनों का वक्त है, लेकिन सपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और अखिलेश यादव मिशन मोड में आ चुके हैं। सहयोगियों के साथ छोड़ने और शिवपाल के बगावती तेवर के बाद अखिलेश ने अपनी सियासी चाल बदल दी है। वो पहली बार बिना चुनाव के तीन दिनों तक लखनऊ से बाहर यूपी के दूसरे जिलों का दौरा करते रहे। इस दौरान विभिन्न जिलों में बीजेपी की खामियां गिनाते नजर आए तो दूसरी तरफ अपनी सियासी ताकत की थाह भी ले रहे थे।

बीजेपी के नक्शेकदम पर सपा

बीजेपी ने मिशन-2024 के लिए यूपी में सीएम योगी से लेकर केशव मौर्य और बृजेश पाठक सहित सभी दिग्गज नेताओं को जिम्मा सौंप रखा है। पार्टी के ये सभी नेता जिले-जिले दौरे करके माहौल बना रहे हैं। बीजेपी के इसी फॉर्मूले पर सपा भी चल रही है। सपा ने अपने विधायक और सांसदों सहित वरिष्ठ नेताओं को जिले स्तर पर प्रभार सौंप रखा है, जिनके कंधों पर पार्टी सदस्यता बढ़ाने से लेकर नगर निकाय चुनाव तक का भार दे रखा है। पार्टी के ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में डेरा जमा रखे हैं और सपा का कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं।

अनंत सिंह से दोस्ती कार्तिकेय सिंह को पड़ी भारी, कानून मंत्री से हटाकर गन्ना विभाग पकड़ाया

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने दिए भविष्य के संकेत

वहीं, सीएम योगी की तर्ज पर अखिलेश यादव ने भी अपना यूपी भ्रमण शुरू कर दिया है। कन्नौज और आजमगढ़ दौरे के बाद अखिलेश यादव तीन दिनों तक लखनऊ से बाहर पश्चिमी यूपी की सियासी थाह लेते नजर आए। पहले नोएडा फिर मथुरा होते हुए और उसके बाद औरैया पहुंचे, जहां वो चुनावी अंदाज में जनसभा संबोधित करते नजर आए।

इसके बाद लखनऊ पहुंचते ही जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर अपनी भविष्य की रणनीति भी साफ कर दी है। मंगलवार को ‘भागीदार का संघर्ष’ पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि समाज में अभी भी दलित-वंचितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और जब भी हमारी सरकार आएगी हम जातिगत जनगणना जरूर करवाएंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी की सक्रियता को देखते हुए पश्चिमी यूपी में अपनी एक्टिवनेस बढ़ा दी है। इसी कड़ी में उन्होंने पश्चिमी यूपी के नोएडा और मथुरा को दौरा किया। इसके बाद लखनऊ वापसी से पहले औरैया पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने गांव, गरीब और युवाओं को साधने की कोशिश की। युवाओं से जुड़े मुद्दे को बार-बार दोहराते दिखे तो डॉ। लोहिया के साथ डॉ। अंबेडकर को भी जोड़ा और संविधान बचाने की दुहाई दी। इस तरह अपने सामाजिक समीकरण को बनाने की कोशिश की तो दलित वोटों को भी सियासी संदेश दिया।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsmission-2024politival newsup news
Previous Post

अनंत सिंह से दोस्ती कार्तिकेय सिंह को पड़ी भारी, कानून मंत्री से हटाकर गन्ना विभाग पकड़ाया

Next Post

सामने आया धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का नाम, नक्शे को नहीं मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
Next Post

सामने आया धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का नाम, नक्शे को नहीं मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

Cucumber

दिवाली पर चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो करें इसका यूज

18/10/2025
संसद की कार्यवाही Kharge

संसद की कार्यवाही निर्धारित समय से स्थगित करना लोकतंत्र के लिए घातक : खड़गे

25/03/2021
attacked

युवक ने धारदार हथियार से रेत दिया अपना गला, हालत गंभीर

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version