• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने मदरसों को दी बड़ी सौगात, शिक्षकों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
Madrasa

Madrasa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी के मदरसों (Madrasa) को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। मदरसा बोर्ड (Madrasa Board) के चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। इससे UP Madrasa शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब मदरसा शिक्षकों को भी तमाम सुविधाओं की सौगात मिलेगी। बात चाहे ट्रांसफर की हो, या मृतकों के आश्रितों को नौकरी की… महिलाओं को मिलने वाले मातृत्व अवकाश की हो या नए मदरसों को UP Madarsa Board से मान्यता मिलने की, अब यूपी के मदरसों को ये सभी सुविधाएं मिलेंगी।

अनुदानित मदरसों (Madrasa) में हो सकेंगे ट्रांसफर

एक लंबे वक्त से मदरसा (Madrasa) शिक्षक मांग करते आए हैं कि उन्हें भी अन्य शिक्षकों की तर्ज पर परस्पर स्थानांतरण की सुविधा मुहैया कराई जाए। मदरसा टीचर्स की मांग पर अब सरकार ने राज्य अनुदानित मदरसों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए दोनों मदरसों के प्रबंधकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। शिक्षकों का ट्रांसफर सामान पद के लिए ही हो सकेगा।

आश्रितों को मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के एक अन्य प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगाते हुए मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए भी नया आदेश जारी कर दिया है। विभिन्न सरकारी विभागों की तर्ज पर अब मदरसा शिक्षकों के मृतक आश्रितों को भी मदरसों में नौकरी मिल सकेगी। यह योगी सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।

मदरसा (Madrasa) महिला टीचर्स को भी तोहफा

यूपी के मदरसों (Madrasa) को लेकर सरकार के बड़े फैसलों में महिला शिक्षिकाओं को भी बड़ी राहत मिली है। मदरसों में काम करने वाली सभी महिलाओं को सरकारी महिला कर्मचारियों की तर्ज पर मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) दिया जाएगा। मदरसा बोर्ड की बीते दिनों हुई बैठक में चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद ने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए ये प्रस्ताव रखा था।

AK-47 का एडवांस MP-5 से लैस है जवान, लोकभवन की सुरक्षा में तैनात की गई UPSSF

नए मदरसों (Madrasa) को मिलेगा मान्यता

UP Madrasa Board के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि राज्य में 16,513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। इसकी जानकारी के लिए यूपी सरकार सर्वे कराएगी। सर्वे टीम का गठन जल्द किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले 7 सालों से यूपी मदरसा बोर्ड ने किसी भी नए मदरसे को मान्यता नहीं दी है। इतने समय में प्रदेश की आबादी स्वाभाविक रूप से बढ़ी है। लेकिन मान्यता रोके जाने से नए मदरसे बोर्ड से नहीं जुड़ पा रहे हैं। अब योगी सरकार के फैसले से प्रदेश में नए मदरसों को भी लंबे समय बाद मान्यता मिल सकती है।

Tags: cm yogieduvation newsLucknow Newsmadarsa boardmadarsa teachers
Previous Post

गंगा नदी में नाव में कर रहे थे हुक्का-चिकन पार्टी, 3 गिरफ्तार

Next Post

पूर्व MLA की हत्या के लिए BJP नेता ने दी 25 लाख की सुपारी, 6 शूटर्स गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Next Post
Shooters Arrested

पूर्व MLA की हत्या के लिए BJP नेता ने दी 25 लाख की सुपारी, 6 शूटर्स गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mouni Roy

मालदीव में दिलकश अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं मौनी रॉय

28/09/2020
Imprisonment

गैंगस्टर अधिनियम के तहत दोषी को दो वर्ष के कारावास की सजा

22/01/2023
Anandiben Patel

यूपी बन चुका है एक्सप्रेसवे प्रदेश : राज्यपाल

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version