• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां दिखे वीणा के तार, वहां गूंजेंगे स्वर साम्राज्ञी के भजन

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Smriti Chowk

Smriti Chowk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा है कि अपनी अयोध्या अध्यात्म, आस्था व संगीत के संगम से जगमग होती रहे। मां शारदे की वरद पुत्री स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के संगीत की गूंज से अयोध्या का चौराहा उनकी स्मृति को ताजा रखे। लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने घोषणा की थी कि उनकी स्मृति में एक चौक (Smriti Chowk) की पहचान होगी। अब वह वक्त आ गया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नया घाट क्षेत्र में स्व. लता मंगेशकर चौक का निर्माण किया जा रहा है। यहां मां शारदा की वीणा ही सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी। इसका विकास कार्य प्रगति पर है।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि लता स्मृति चौक (Lata Smriti Chowk) को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। स्मृति स्थल पर उत्कृष्ट रचनाओं के साथ यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया है। भविष्य में मार्ग चौड़ीकरण की भी योजना है।

Smriti chowk

मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ की मंशा के अनुरूप स्मृति चौक (Smriti Chowk) का निर्माण करीब 7.9 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। नया घाट बंधा तिराहे पर लता मंगेशकर चौक का कार्य शुरू हो गया है। लता मंगेशकर की स्मृति में बन रहे वीणा की डिजाइन विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार व पद्म पुरस्कार विजेता रामवी सुतार कर रहे हैं।

7.9 करोड़ का है प्रोजेक्ट

ईओ संजीव यादव ने बताया कि रामनगरी में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर चौक 7.9 करोड़ से जगमाएगा। यहां वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। स्वर कोकिला भारतरत्न स्व. लता मंगेशकर की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए ‘स्मृति चौक’  का निर्माण शुरू हो गया है।

ड्रग माफिया के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

यहां लता जी के जीवन और व्यक्तित्व को दर्शाने वाले महत्वपूर्ण पहलू जैसे संगीत क्षेत्र में उनकी उपलब्धि, आत्मा को छूने वाली उनकी आवाज, शालीन व्यक्तित्व आदि को भी स्थान दिया जाएगा। स्मृति चौक के मध्य में वाग्देवी सरस्वती का प्रतीक ‘वीणा’ के साथ-साथ अन्य शास्त्रीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी गूंजेंगे।

Smriti chowk

स्मृति चौक (Smriti Chowk) की डिजाइन नोएडा के रंजन मोहंती ने की है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से कार्य प्रगति पर है। बता दें कि लता मंगेशकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने घोषणा की थी कि अयोध्या के प्रमुख चौराहे का नाम उनकी याद में रखा जाएगा। ईओ की मानें तो 10 अगस्त से शुरू किया गया प्रोजेक्ट 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Tags: ayodhya newscm yogiLata Mangeshkarlata Smriti chowkSmriti chowk
Previous Post

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7973 अभ्यर्थी सफल

Next Post

यूपी में 6 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, सात जिलों के CMO भी बदले

Writer D

Writer D

Related Posts

OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 6 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, सात जिलों के CMO भी बदले

यह भी पढ़ें

Oppo Pad Air 5: टैबलेट नहीं ये है ‘पावरहाउस’! लॉन्च हुआ 10050mAh बैटरी वाला ये नया टैब

टैबलेट नहीं ये है ‘पावरहाउस’! लॉन्च हुआ 10050mAh बैटरी वाला ये नया टैब

26/12/2025
फेसबुक-कांग्रेस

सोशल मीडिया कर रहा है हमारे लोकतंत्र को कमजोर : कांग्रेस

18/08/2020
Wasim Rizvi

वसीम रिजवी के खिलाफ शाहजहांपुर में दर्ज हुई FIR, लगा यह आरोप

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version