• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व दस्यु सुंदरी सरला जाटव को मिली जमानत, 17 साल बाद जेल से निकली बाहर

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Sarla Jatav

Sarla Jatav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। निर्भय गुर्जर के दत्तक पुत्र श्याम जाटव की पत्नी और पूर्व दस्यु सुंदरी सरला जाटव (Sarla Jatav) हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद शुक्रवार शाम जेल से रिहा हो गई है। वह 2005 से इटावा जेल में बंद थी। 17 साल बाद वह जेल से बाहर आई है। वहीं, श्याम जाटव अभी भी जेल में बंद है।

सरला जाटव (Sarla Jatav) पर हत्या, अपहरण, डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद इटावा पुलिस ने उसे 2005 में गिरफ्तार किया था। बाद में इटावा कोर्ट से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से सरला जेल में थी। सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में सरला की ओर से अपील की गई।

इस पर कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर करते हुए रिहाई के आदेश दे दिए। शुक्रवार को आदेश इटावा जिला जेल पहुंचे तो शाम को सरला जाटव को रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने पर परिजन सरला को लेने जेल पहुंचे, जिनके साथ वह घर चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कुख्यात डाकू निर्भय गुर्जर ने श्याम जाटव का दिल्ली से अपहरण किया था और बाद में उसे अपना दत्तक पुत्र बना लिया था। निर्भय गुर्जर ने श्याम की शादी जनपद औरेया के अयानशाह थानाक्षेत्र के गंगादासपुरा गांव निवासी सरला जाटव से कराई थी।

पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला

शादी के बाद सरला जाटव (Sarla Jatav) भी निर्भय गुर्जर के गिरोह की सक्रिय सदस्य बन गई। श्याम और सरला निर्भय गुर्जर के सबसे वफादार थे और गिरोह को भी वहीं चलाते रहे। गिरोह का सदस्य रहते हुए सरला जाटव ने सहसो थानाक्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला बोला था।

छह किसानों के सामुहिक अपहरण का मामला

इस दौरान गांव का एक राशन डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सरला (Sarla Jatav) ने सहसो गांव से ही एक साथ छह किसानों का सामूहिक अपहरण कर लिया था, जिसके बाद वह पुलिस की नजर में आई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया था।

साइबर क्राइम मैनेजमेंट में यूपी एसटीएफ को FICCI ने किया सम्मानित

कई मामलों में हो चुकी है सजा

सरला जाटव (Sarla Jatav)को कई अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। साल 2005 में सरला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। तब उसे इटावा जेल की महिला बैरक में रखा गया था। सरला को पुलिस मुठभेड़ के एक 12 साल पुराने मामले में पांच साल की सजा और आठ हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

ब्रांडेड और महंगे कपड़ों और चश्मों का था शौक

मिली जानकारी के अनुसार, सरला जाटव (Sarla Jatav) कम उम्र में ही बंदूक के कारतूस को कमर में लगाकर घूमती थी। श्याम जाटव से शादी के बाद से ही उसका भी चंबल में बोलबाला हो गया। कुछ घटनाओं में उसका नाम आते ही पुलिस की लिस्ट में वो भी वॉन्टेड हो गई। उसे ब्रांडेड चश्मे और जींस-टीशर्ट की काफी शौक था। साथ ही, खाकी वर्दी, डार्क लिपिस्टिक, माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां पहनना भी खूब पसंद था।

Tags: crime newsEtawah newssarla jatavshyam gurjar
Previous Post

साइबर क्राइम मैनेजमेंट में यूपी एसटीएफ को FICCI ने किया सम्मानित

Next Post

NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CBSE
Main Slider

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, ‘लॉग इन फेल्ड’ के एरर से छात्र परेशान

02/06/2026
beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Lemon
फैशन/शैली

स्टीम से चेहरे पर आएगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

02/06/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

02/06/2026
Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
Next Post
Teacher's Day

NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR, सीएम योगी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Murder

मौसेरे भाई ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारी गोली

06/12/2021

5 जनवरी राशिफल : आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की किस्मत का पिटारा

05/01/2021
brian lara

ब्रायन लारा ने चुने इस समय के बेस्ट पांच बल्लेबाज और गेंदबाज

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version