• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Teacher's Day

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तेजी से बढ़ रही शहरी आबादी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ और आसपास के कई जिलों को मिलाकर उप्र राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रस्तावित एससीआर (SCR) में लखनऊ के अलावा उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात को शामिल करते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने लखनऊ में मेट्रो रेल के अगला चरण शुरू करने के लिए एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार को आवास विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विकास प्राधिकरणों के क्रियाकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा जिस प्रकार से लखनऊ एक मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहा है, उसकी वजह से प्रदेश के सभी क्षेत्र के लोग यहां आकर बसना चाहते हैं। इस वजह से आसपास के जिलों में जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है। इसलिए लखनऊ के साथ ही आसपास के शहरों का भी सुनियोजित विकास के लिए एससीआर का गठन जरूरी हो गया है। उन्होंने आवास विभाग के अधिकारियों को एससीआर गठन को लेकर शीघ्र कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मेट्रो की सेवा में यात्रियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए दूसरे चरण की मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर जल्द शुरू करने और नगर निगम की सीमा का विस्तार करने के भी निर्देश दिए हैं।

NTF में छह पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती, देखें लिस्ट

वहीं बटलर झील और सीजी सिटी में वेटलैंड के पुनरुद्धार की कार्यवाही तेज करने को भी कहा है। इसके अलावा उन्होंने राजधानी में एक आधुनिक सुविधायुक्त कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए 35 एकड़ भूमि चयन करने और अवध शिल्पग्राम और काकोरी शहीद स्मृति उद्यान को डायनेमिक फसाड लाइटिंग से सजाने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रमुख शहरों के लिए तैयार होगा सिटी डवलमेंट प्लॉन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश के बड़े शहरों के सुनियोजित विकास के लिए सिटी डवलपमेंट प्लॉन तैयार करने को कहा है। उन्होंने फिलहाल लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, बरेली, मेरठ, आगरा, चित्रकूट, वाराणसी व प्रयागराज के लिए सिटी डवलपमेंट प्लॉन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जबकि 2021 नीति के अन्तर्गत गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं मेरठ के लिए शहरी लॉजिस्टक योजना शीघ्र तैयार करने को कहा है।

50 वर्षों की जरूरत के हिसाब से तैयार करें मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेजी बढ़ती शहरी आबादी को देखते हुए आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार करने को कहा है। इसके लिए सभी विकास प्राधिकरणों में नगर नियोजक के रिक्त पदों को तत्काल भरने के भी निर्देश दिए हैं।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

पूर्व दस्यु सुंदरी सरला जाटव को मिली जमानत, 17 साल बाद जेल से निकली बाहर

Next Post

कुल्हाड़ी से काटकर युवक ने की चचेरी बहन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Next Post
murder

कुल्हाड़ी से काटकर युवक ने की चचेरी बहन की हत्या

यह भी पढ़ें

Ravichandran Ashwin

भारत के दिग्गज स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा

18/12/2024
Sanjay R. Straw Reddy

अधिक से अधिक किसानों का गन्ना तौल सुनिश्चित करायें अधिकारी : रेड्डी

29/12/2020
Worship

मंदिर में इन नियमों का करें पालन, वरना चली जाएगी बरकत

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version