• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asia Cup: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से मात दी

Writer D by Writer D
04/09/2022
in खेल
0
Asia Cup

sri lanka beats afganistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारजाह। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (36) और दनुष्का गुनतिलका (33) की आतिशी पारियों की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप (Asia Cup) 2022 में शनिवार को चार विकेट से हराया।

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 20 ओवर में 176 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने पांच गेंदें रहते हुए हासिल करके सुपर-4 का पहला मैच जीता।

श्रीलंका ने इस जीत में टीम प्रदर्शन का शानदार नमूना पेश किया। किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्द्धशतक नहीं जड़ा, लेकिन मेंडिस, गुनतिलका, पथुम निसंका (35) और भानुका राजपक्षे (33) की छोटी मगर मूल्यवान पारियों ने टीम को जीत दिलायी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को 13 रन पर पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद गुरबाज और इब्राहिम ने दूसरे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की। गुरबाज़ ने 84 रन की अपनी पारी में 45 गेंदें खेलकर चार चौके और छक्के लगाये, जबकि इब्राहीम ज़ादरान ने 40(38) रन की पारी खेली।

16वें ओवर में गुरबाज और 18वें ओवर में इब्राहीम का विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान के रनों की रफ्तार रुक गयी। पारी का 19वां ओवर अफगानिस्तान के लिये निराशाजनक रहा जहां उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाकर कप्तान मोहम्मद नबी (01) और नजीबुल्लाह ज़ादरान (17) का विकेट गंवाया। राशिद खान ने आखिरी ओवर में नौ रन बनाते हुए अपनी टीम को 20 ओवर में 176 रन तक पहुंचाया।

अराजकता पर उतर आये हैं सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई: अखिलेश यादव

श्रीलंका की ओर से दिलशन मदुशंका ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि महीश तीक्षणा और असिता फर्नांडो को एक एक विकेट हासिल हुआ। वानिंदू हसरंगा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन दिये, लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े। पथुम निसंका ने 28 गेंदों पर 35 रन बनाये जबकि कुसल मेंडिस ने 19 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।

श्रीलंका ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिये थे। अफगानिस्तान के कप्तान नबी ने 12वें ओवर में चरित असलंका (08) को और मुजीब उर रहमान ने 15वें ओवर में दसुन शनाका का विकेट लेकर श्रीलंका पर दबाव बनाना चाहा, लेकिन शनाका की टीम के निचले क्रम ने इसके बाद भी लक्ष्य से नजरें नहीं हटाईं। राजपक्षे और गुनतिलका ने पांचवें विकेट के लिये 15 गेंदों में 32 रन जोड़े जिसने उनकी टीम को जीत के करीब ला दिया। गुनतिलका के आउट होते ही क्रीज़ पर आये वानिंदू हसरंगा (16) ने राशिद खान की गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। जब श्रीलंका को जीत के लिये दो रन की आवश्यकता थी तब राजपक्षे का विकेट गिर गया, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम को विजय दिलायी।

Tags: asia cupAsia Cup 2022cricket newssports news
Previous Post

अराजकता पर उतर आये हैं सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई: अखिलेश यादव

Next Post

सीएम का सिर कलम करने पर 2 करोड़ का इनाम बोलने वाले को जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
arrested

सीएम का सिर कलम करने पर 2 करोड़ का इनाम बोलने वाले को जेल

यह भी पढ़ें

money plant

यहां न लगाएं मनी प्लांट, घर में बढ़ जाएगी नेगेटिव एनर्जी

14/02/2025

एक लाख की चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

29/11/2021

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version