• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि

Writer D by Writer D
06/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Dr. Shakuntala Mishra University

Dr. Shakuntala Mishra University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डाक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra University ) में शनिवार से चल रहे बवाल के बाद मंगलवार को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही कुलपति ने मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक सभी छात्रावासों को खाली करने के आदेश दिये हैं।

विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra University) में बीएड एचआई की छात्रा अंजलि यादव के सुसाइड के बाद शनिवार से शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है। विद्यार्थियों का आरोप है कि आधी रात को शिक्षकों द्वारा उन्हें पीटा गया। सोमवार को विद्यार्थियों द्वारा विवि के दोनों गेट को बंदकर वीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, कर्मचारियों को विवि में बंधक बना लिया गया था।

मामला ज्यादा तुल पकड़ता देख मंगलवार को कुलपति ने साइन डाई (अनिश्चित काल के लिए बंद) घोषित कर दिया। इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह के समय में इस तरह की घटना हुई थी, जब कुलपति से मारपीट के बाद साइन डाई (अनिश्चित काल के लिए बंद) घोषित किया गया था।

छात्रों ने एडीसीपी को दी तहरीर में अंजलि के एक शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की। लिखा कि परिणाम जारी होने के बाद शनिवार को व्हॉट्सएप मैसेज से उक्त शिक्षक ने अंजलि को बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। इससे परेशान होकर उसने गलत कदम उठाया। दिव्यांग छात्रों के प्रताड़ित होने व आंदोलन करने होने की सूचना पर सोमवार को भारतीय दिव्यांग यूनियन के लोग जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में विवि पहुंचे और समर्थन दिया। लविवि व बीबीएयू से भी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और समर्थन दिया।

भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

छात्रा अंजलि की मौत के मामले की सपा प्रतिनिधिमंडल भी जांच करेगा। इसमें विधान मंडल दल के सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, विधायक अरमान खान, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित शामिल रहेंगे। सात सितंबर को प्रतिनिधिमंडल महराजगंज जाएगा और प्रधानाध्यापक शिव कुमार विश्वकर्मा के आत्महत्या मामले की जानकारी लेगा।

Tags: Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation UniversityEducation NewsLucknow News
Previous Post

भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Next Post

योगी कैबिनेट: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितंबर से

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Yogi cabinet

योगी कैबिनेट: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितंबर से

यह भी पढ़ें

Pregnant

प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को कई परिवर्तनों और एक्‍सरसाइज की जरुर होती हैं

05/01/2022

सोनिया गांधी केंद्र सरकार की चलाई गयी पर्यावरण नीति पर कर रही कड़ी आलोचना

13/08/2020
Aditi Rao Hydari-Siddharth

शादी के बंधन में बंधे अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ, वेडिंग की पहली तस्वीर आई सामने

16/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version