• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपनी बनायी जेल में कैद हैं मायावती, दिल्ली में बैठा है जेलर: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/09/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हित में काम कर रही ऐसी नेता हो गयी हैं, जो अपनी ही बनायी जेल में कैद हैं और उनका जेलर दिल्ली में बैठा है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने आज यहां संवाददाताओं के सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा वही करती है जो भाजपा उसे करने के लिये कहती है। उन्होंने कहा कि मायावती के निशाने पर भाजपा नहीं बल्कि सपा होती है। चुनाव में भी बसपा ऐसे उम्मीदवार को उतारती है, जिसकी वजह से सपा हारे। उन्होंने कहा, “वह भाजपा से नहीं लड़ रही हैं, वो तो अपनी एक बनाई हुई जेल में बंद हैं, उनका जेलर मुझे लगता है कि दिल्ली में बैठा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछले दो विधान सभा चुनाव में बसपा की मदद के बिना भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी। अखिलेश ने मायावती के पिछले फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में बसपा ने राजग के उम्मीदवार का समर्थन किया। इसी तरह आजमगढ़ के उपचुनाव में उन्होंने कुछ नहीं बोला और दो दिन बाद भाजपा का समर्थन कर दिया।

ब्रिटेन की महारानी की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल सुपरविजन में रहेंगी 96 साल की एलिजाबेथ

गौरतलब है कि सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। चुनाव में सपा के पांच और बसपा के 10 उम्मीदवार जीते थे। यह गठबंधन नाकाम साबित होने के बाद टूट गया।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

ब्रिटेन की महारानी की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल सुपरविजन में रहेंगी 96 साल की एलिजाबेथ

Next Post

मुख्तार के इलाके से सीएम योगी की दहाड़, बोले- माफिया पाताल से भी निकालकर भेजेंगे जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
cm yogi

मुख्तार के इलाके से सीएम योगी की दहाड़, बोले- माफिया पाताल से भी निकालकर भेजेंगे जेल

यह भी पढ़ें

CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

दरोगा की हत्या पर CM योगी ने जताया दुःख, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान

24/03/2021
akhilesh yadav

दूसरे राज्यों में कानून व्यवस्था की ढोल पीटते योगी, उप्र में बना रहे कीर्तिमान : अखिलेश

07/04/2021
Athos Salomé

‘आ गया धरती की तबाही का वक्त’, ‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की डराने वाली भविष्यवाणी

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version